जानें क्या है Periods से जुड़ी चौपाड़ी प्रथा, जिसमें लड़कियों के साथ जानवरों जैसा होता था बर्ताव?

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Feb 24, 2023, 10:44 AM IST

Periods Chaupadi Tradition in Nepal: नेपाल में पीरियड्स से जुड़ी चौपाड़ी प्रथा के तहत महिलाओं को कई यातनाएं दी जाती थी। इस दौरान महिलाओं को अशुभ माना जाता था। उन्हें घर से दूर कर दिया जाता था।

Periods Chaupadi Tradition in Nepal: मासिक धर्म या पीरियड (Menstrual) एक सामान्य प्रक्रिया है लेकिन इसे लेकर कई जगह अजीबो-गरीब प्रथाएं और मान्यताएं भी प्रचलित हैं। हमारे पड़ोसी देश नेपाल में ही पीरियड्स से जुड़ी एक प्रथा थी जिसका नाम था 'चौपाड़ी प्रथा'। इस प्रथा के तहत महिलाओं को अपवित्र और अशुभ माना जाता था। जिसके चलते उन्हें घर-परिवार से दूर करने के साथ उन पर कई तरह की पाबंदिया भी लगा दी जाती थी। हालांकि अब ये प्रथा नेपाल में बैन कर दी गई है। जानिए क्या थी ये चौपाड़ी प्रथा?

periods (1)

जानें क्या है पीरियड्स से जुड़ी चौपाड़ी प्रथा

जानकारी अनुसार नेपाल में पीरियड्स से जुड़ी चौपाड़ी प्रथा के तहत लड़कियों को पूरी तरह से आइसोलेट कर दिया जाता था और उनके साथ जानवरों की तरह व्यवहार किया जाता था और उन्हें किसी झोपड़ी या बाड़े में रहने के लिए मजबूर किया जाता था। नेपाल में इस प्रथा को चौपड़ी, चौकुल्ला, चौकुड़ी आदि नामों से भी जाना जाता था।

End of Feed