Pehla Parkash Purab Sri Guru Granth Sahib Ji 2024: श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाशोत्सव हर साल भादो महीने में मनाया जाता है। शिरोमणि कमेटी द्वारा ये उत्सव इस साल 4 सितंबर को यानी आज मनाया जा रहा है। बता दें गुरु ग्रंथ साहिब जी सिख समुदाय का एक प्रमुख धर्मग्रंथ है। जिसे सिखों के पांचवें गुरु, गुरु अर्जन देव जी ने पहली बार साल 1604 में दरबार साहिब में प्रकाशित किया था। बाद में सिख धर्म के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी ने एक आदेश जारी किया कि अब से सिख लोग गुरु ग्रंथ साहिब का पालन करेंगे। तभी से ये सिख धर्म का मुख्य ग्रंथ बन गया। चलिए जानते हैं कैसे मनाया जाता है गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व।
Pehla Parkash Purab Sri Guru Granth Sahib Ji 2024
गुरु ग्रंथ साहिब प्रकाश पर्व पर क्या करते हैं
- इस दिन गुरुद्वारा साहिब से नगर कीर्तन निकाला जाता है।
गुरु ग्रंथ साहिब का महत्व
सिख धर्मग्रंथ को ही गुरु ग्रंथ साहिब के रूप में जाना जाता है। यह सिखों के गुरुओं और संतों द्वारा बोली गई बानी को प्रकट करता है। सिख धर्म में गुरु ग्रंथ साहिब में लिखे गए शब्दों को गुरुबानी के नाम से जाना जाता है। जिसका मतलब है गुरु के मुख से निकली हुई वाणी। माना जाता है कि सिख धर्म के 10वें गुरु गोबिंद सिंह जी ने अपना शरीर त्यागने से पहले सिख समुदाय के लोगों को ये आदेश दिया था कि अब से गुरु ग्रंथ साहिब जी ही आपके गुरु होंगे। आप उन्हीं के आगे शीश झुकाएंगे। कहते हैं तभी से सिख धर्म के लोगों का ये मुख्य ग्रंथ बन गया।
