Paush Purnima 2023 Date and Time: आज मनाई जा रही है पौष पूर्णिमा, जानें इस दिन स्नान-दान का क्या है महत्व

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jan 6, 2023, 06:37 AM IST

Paush Purnima 2023 Date, Time, Puja Muhurat Kab Hai in India (पौष पूर्णिमा 2022 कब है): पौष पूर्णिमा का हिंदू धर्म में खास महत्व माना जाता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान कर सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है।

Paush Purnima 2023 Date, Time, Puja Muhurat in India: हिंदू पंचांग अनुसार पौष पूर्णिमा पौष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को कहा जाता है। हिंदू धर्म में इस पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन चंद्रमा पूर्ण आकार में दिखाई देता है। पूर्णिमा के दिन दान, स्नान और सूर्य देव को अर्घ्य देने की परंपरा है। कहा जाता है कि पौष पूर्णिमा के दौरान किए गए धार्मिक कर्मकांड की पूर्णता पूर्णिमा पर स्नान करने से पूरी होती है। पौष पूर्णिमा के दिन काशी, प्रयागराज और हरिद्वार में स्नान का बड़ा महत्व होता है। इस बार पौष पूर्णिमा 6 जनवरी को पड़ रही है।

paush purnima 2023

पौष पूर्णिमा कब है?

पौष पूर्णिमा व्रत 2023 (Paush Purnima 2023 Date)

पौष पूर्णिमा व्रत 6 जनवरी को रखा जाएगा। पौष पूर्णिमा तिथि 6 जनवरी को 2 बजकर 16 मिनट से शुरू होगी और इसकी समाप्ति 7 जनवरी को 4 बजकर 40 मिनट पर होगी।

End of Feed