Paush Month 2022: सूर्य नारायण की अराधना के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है पौष महीना, जाने क्या करें क्या नहीं

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 17, 2022, 09:20 PM IST

Paush month 2022: पौष का महीना हिंदू धर्म का 10वां महीना है। इस माह सूर्य देव की पूजा का महत्व होता है। पौष माह कुछ कार्यों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ माने जाते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • पौष माह में सूर्य देव के साथ भगवान विष्णु की भी पूजा का महत्व
  • पितरों का श्राद्ध व तर्पण करने के लिए शुभ है पौष माह
  • शुभ-मांगलिक कार्यों को पौष माह में नहीं करना चाहिए

Paush Month 2022 Rules: हिंदू धर्म में पौष के महीने का विशेष महत्व होता है। यह हिंदू पंचांग का दसवां महीना होता है जोकि सूर्य देव की आराधना के लिए समर्पित होता है। सूर्य देव के साथ ही इस माह भगवान विष्णु की पूजा करने का भी महत्व होता है। पौष का महीना 9 दिसंबर 2022 से शुरू हो चुका है जोकि 7 जनवरी 2023 तक रहेगा। मान्यता है कि पौष माह में किए गए पूजा-पाठ और कुछ विशेष कार्यों से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस माह में लोग अपने पितरों का पिंडदान, श्राद्ध और तर्पण भी करते हैं। जानते हैं पौष माह में कौन से कार्य करने चाहिए और किन कामों को करने से बचना चाहिए।

Paush Month 2022.

जानें पौष माह में क्या करें क्या नहीं

इन कार्यों के लिए शुभ है पौष का महीना

  1. शास्त्रों के अनुसार पौष का महीना सूर्य देव का प्रिय माह होता है। इस महीने सूर्य देव की पूजा में 'ऊँ हीं ह्रीं सूर्याय नम:' मंत्र का जाप करें। इससे सूर्य देव की कृपा आप पर बनी रहेगी।
  2. पौष माह में तांबे के लोटे में शुद्ध जल या गंगाजल में सिंदूर, लाल फूल और अक्षत के साथ अर्घ्य देना चाहिए।
  3. सूर्य देव के साथ ही भगवान विष्णु की पूजा के लिए भी पौष का महीना शुभ माना जाता है। इस पूरे माह विष्णु जी की पूजा करें।
  4. पौष माह में नियमित गीता का पाठ और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना फलदायी होता है।
  5. पौष मास में दान-दक्षिणा का भी विशेष महत्व होता है। इस माह ठंड भी होती है, इसलिए आप गरीब और जरूरतमंदों में कंबल या गर्म कपड़ो दान अपने सामर्थ्यनुसार जरूर करें।

भूलकर भी पौष माह में न करें ये कार्य

नए कार्य की शुरुआत-

End of Feed