Parama Ekadashi 2026: परमा एकादशी पर पूजन का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Parama Ekadashi 2026: आज परमा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। आज के दिन श्रद्धापूर्वक व्रत और पूजा करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। आइए जानते हैं आज के पूजन का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।

Parama Ekadashi 2026: आज परमा एकादशी का पावन व्रत रखा जा रहा है, जो भगवान विष्णु की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन विधि-विधान से व्रत और पूजा करने पर व्यक्ति को पुण्य फल की प्राप्ति होती है तथा जीवन में आने वाली अनेक बाधाएं दूर होती हैं। परमा एकादशी विशेष रूप से अधिकमास में पड़ने वाली एकादशी है, इसलिए इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। क्योंकि यह एकादशी तीन साल में एक बार आती है। उपासक दिनभर सात्विकता का पालन और दान-पुण्य करते हैं। आइए जानते हैं आज परमा एकादशी के पूजन (Parama Ekadashi Vrat) का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि।

Parama Ekadashi 2026

परमा एकादशी पर पूजा का मुहूर्त और विधि

परमा एकादशी के पूजन का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार इस साल परम एकादशी का व्रत 11 जून 2026 गुरुवार के दिन रखा जा रहा है। अधिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 11 जून को रात्रि 12 बजकर 57 मिनट पर हुआ है और इसका समापन 11 जून की रात्रि 10 बजकर 36 मिनट पर होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस पावन तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा, व्रत और जप-तप करने से विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, तो आप एकादशी तिथि में किसी भी समय पूजा कर सकते हैं।

End of Feed