Parama Ekadashi 2023 Date And Time: अधिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को परमा एकादशी (Parama Ekadashi 2023) के नाम से जाना जाता है। ये एकादशी हर तीन साल में एक बार आती है इसलिए इसका विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है इस एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करने से सुख और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। ये एकादशी परम दुर्लभ सिद्धियों की दाता होने के कारण इसे परमा एकादशी कहते हैं। अधिक मास में पड़ने की वजह से इसे अधिक मास की एकादशी (Adhik Maas Ki Ekadashi 2023) भी कहा जाता है। जानिए परमा एकादशी की डेट और मुहूर्त।
Parama Ekadashi 2023 Date And Time: परमा एकादशी 2023 तिथि और मुहूर्त
परमा एकादशी डेट और मुहूर्त (Parama Ekadashi 2023 Date And Muhurat)
| परम एकादशी | 12 अगस्त 2023, शनिवार |
| एकादशी तिथि प्रारंभ | 11 अगस्त 2023, 05:06 AM |
| एकादशी तिथि समापन | 12 अगस्त 2023, 06:31 AM |
| व्रत पारण टाइम | 13 अगस्त 2023 को 05:52 AM से 08:19 AM |
| पारण तिथि पर द्वादशी समाप्त होने का समय | 08:19 AM |
परमा एकादशी 2023 पूजा विधि (Parama Ekadashi 2023 Puja Vidhi)
इस दिन सुबह स्नान के बाद भगवान विष्णु के समक्ष बैठकर हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प लें। इसके बाद भगवान विष्णु का विधि विधान पूजन करें। उन्हें फूल और तुलसी दल चढ़ाएं। उनके मंत्रों का जाप करें। परमा एकादशी की व्रत कथा सुनें। इसके बाद विष्णु जी की आरती उतारें। इस तरह से पूजन करने के बाद पूरे दिन उपवास रखें और रात्रि पर जागरण करें। फिर व्रत के अगले दिन सुबह-सुबह फिर से भगवान की पूजा करें और ब्राह्मणों को भोजन कराएं और दान-दक्षिणा देकर उन्हें विदा करें। इसके बाद शुभ मुहूर्त में अपना व्रत खोल लें।
परमा एकादशी का महत्व (Parama Ekadashi Mahatva)
मान्यता है इस व्रत को करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं तथा मनुष्य को परलोक में सद्गति प्राप्त होती है। इस व्रत के प्रभाव से व्यक्ति को तमाम सिद्धियों की प्राप्ति होती है।
