पापांकुशा एकादशी आज, राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, बनेंगे आपके सारे काम

Papankusha Ekadashi 2025: आश्विन माह की अंतिम एकादशी को पापांकुशा एकादशी के नाम से जाना जाता है। पापांकुशा एकादशी का व्रत और दान पापों का नाश करने वाला माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के पद्मनाभ स्वरूप की पूजा की जाती है, जो जीवन में शांति, समृद्धि और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करता है। मान्यता है कि इस दिन राशि के अनुसार दान करने से ग्रहों का शुभ प्रभाव बढ़ता है और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।

Papankusha Ekadashi 2025 : आज 3 अक्टूबर 2025 को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की अंतिम एकादशी पापांकुशा है, जिसे अत्यंत पवित्र माना गया है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा, व्रत और दान-पुण्य करने से पापों का नाश होता है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन अपनी राशि के आधार पर विशिष्ट वस्तुओं का दान करने से ग्रहों का शुभ प्रभाव बढ़ता है और कार्यों में सफलता मिलती है। आइए जानते हैं कि इस पापांकुशा एकादशी पर अपनी राशि के अनुसार आपको क्या दान करना चाहिए?

ekadashi daan

आज राशि के अनुसार करें दान (Pic Credit- Canva)

मेष राशि

मेष राशि के लोगों को लाल वस्त्र, लाल चंदन, या तांबे का सिक्का दान करना चाहिए। यह मंगल ग्रह को शांत करता है और कार्यों में ऊर्जा व सफलता प्रदान करता है।

End of Feed