नवंबर 2026 में कब से शुरू हो रहे हैं पंचक, जानिए इस बार पंचक कब से कब तक रहेंगे

Panchak November 2026: नवंबर 2026 में 17 तारीख दिन मंगलवार से 5 दिन का पंचक काल शुरू होने जा रहा है। इस काल को शुभ नहीं माना जाता है। आइए जानते हैं कि यह कब तक रहेगा।

Panchak November 2026: नवंबर 2026 में पंचक की शुरुआत 17 नवंबर, मंगलवार से होने जा रही है। इस बार पंचक मंगलवार को शुरू हो रहे हैं, इस कारण इसे अग्नि पंचक कहा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पंचक के पांच दिनों में कुछ विशेष काम करने से बचना चाहिए। खासतौर पर अग्नि पंचक के दौरान आग, ईंधन और निर्माण से जुड़े कार्यों को लेकर सावधानी बरतना चाहिए। ऐसे में अगर आप नवंबर में कोई नया निर्माण कार्य शुरू करने, घर की छत डलवाने या दक्षिण दिशा की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो पंचक की अवधि में इनको टाल देना ही बेहतर रहेगा।

Panchak November 2026_  पंचक कब से लग रहे हैं

पंचक कब से लग रहे हैं (Image AI Generated and Newsroom Verified)

नवंबर 2026 में पंचक कब से कब तक रहेंगे

पंचांग के अनुसार, नवंबर 2026 में पंचक 17 नवंबर, मंगलवार को दोपहर 3 बजकर 31 मिनट पर शुरू होंगे। इनका समापन 22 नवंबर, रविवार को सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर होगा। इस तरह पंचक की अवधि लगभग साढ़े चार दिन रहेगी। मंगलवार से शुरुआत होने के कारण इस बार अग्नि पंचक का संयोग बन रहा है।

End of Feed