16 या 17 मार्च, कब से शुरू होंगे पंचक, जानिए पंचक के दौरान कौन से काम न करें?

March Mei Panchak Kab Se Lagenge : हर महीने में पांच दिन ऐसा समय आता है, जिसमें शुभ कार्यों को करने वर्जित माना जाता है। इस समय को पंचक के नाम से जाना जाता है। यह अवधि तब आती है, जब चंद्रमा कुछ विशेष 5 नक्षत्रों में गोचर करते हैं। आइए जानते हैं कि मार्च 2026 में पंचक कब से शुरू हो रहे हैं और इस दौरान कौन से कार्यों को करने की मनाही रहेगी?

March Mei Panchak Kab Se Lagenge : ज्योतिष शास्त्र में पंचक को एक खास समय माना जाता है। यह वह अवधि होती है जब चंद्रमा कुछ विशेष नक्षत्रों में भ्रमण करता है। इस दौरान कुछ कार्यों को करने से बचने की मान्यता है। माना जाता है कि इस समय शुरू किए गए कुछ कामों में बाधा या नुकसान की संभावना बढ़ सकती है। इस कारण पंचक दौरान कुछ कार्यों को नहीं करना चाहिए। पंचक किस दिन शुरू हो रहे हैं, इसका काफी ज्यादा महत्व होता है। ऐसा इस कारण है क्योंकि दिन के अनुसार ही पंचक के शुभ और अशुभ प्रवृत्ति तय होती है। आइए जानते हैं कि साल 2026 में पंचक कब से स्टार्ट हो रहे हैं और ये पंचक कौन से होंगे?

पंचक में क्या न करें

पंचक में क्या न करें?

मार्च 2026 में कब से शुरू होंगे पंचक (March Mei Panchak Kab Se Shuru Honge)

पंचांग के अनुसार मार्च 2026 में पंचक सोमवार 16 मार्च 2026 की शाम करीब 6 बजकर 14 मिनट से शुरू हो जाएंगे। इसके बाद यह लगातार पांच दिन तक रहेंगे और 21 मार्च 2026 की सुबह करीब 2 बजकर 27 मिनट पर समाप्त होंगे। इस बार पंचक की शुरुआत सोमवार के दिन हो रही है, इसलिए इसे राज पंचक कहा जाता है। ज्योतिष में राज पंचक को सामान्य पंचक की तुलना में थोड़ा अलग प्रभाव वाला माना जाता है।

End of Feed