पहला नवरात्र कब है अक्टूबर 2026, देखें शारदीय नवरात्र 2026 की स्टार्ट डेट, किस तारीख पर होगी घटस्थापना

Pahla navratri kab hai October 2026 : पहला नवरात्र अक्टूबर 2026 में कब है। जानें घटस्थापना 10 अक्टूबर को होगी या 11 अक्टूबर को? नोट करें शारदीय नवरात्रि के आरंभ होने की तारीख, कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पहले दिन की पूजा डेट।

Pahla navratri kab hai October 2026: अक्टूबर में नवरात्रि कब शुरू होगी, पहला व्रत किस दिन रखा जाएगा और घटस्थापना के लिए कौन-सा समय शुभ रहेगा? इस बार अक्टूबर में पहले नवरात्र को लेकर 10 और 11 तारीख के बीच उलझन हो सकती है। दरअसल, हिंदू पंचांग की तिथि और कैलेंडर की तारीख हमेशा एक साथ नहीं बदलतीं। कोई तिथि रात में शुरू होकर अगले दिन तक रह सकती है। शारदीय नवरात्रि 2026 में भी प्रतिपदा तिथि रात में शुरू होगी। ऐसे में पहला व्रत और घटस्थापना किस दिन होगी, इसे समझ लेते हैं।

Pahla navratri kab hai October 2026, Maa Durga

10 या 11 अक्टूबर - जानें पहला नवरात्र कब है, किस तारीख पर होगी घटस्थापना (AI Image)

पहला नवरात्र कब है अक्टूबर 2026

वर्ष 2026 में पहला शारदीय नवरात्र रविवार, 11 अक्टूबर को है। इसी दिन से शारदीय नवरात्रि की पूजा और व्रत शुरू होंगे। नवरात्रि का आरंभ आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर होता है। इस बार प्रतिपदा 10 अक्टूबर की रात में शुरू होगी, लेकिन 11 अक्टूबर के सूर्योदय के समय रहेगी। इसलिए नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर से मानी जाएगी।

End of Feed