October Horoscope 2022: अक्टूबर में मेष, मिथुन समेत इन राशियों को होगा लाभ, दिवाली तक मां लक्ष्मी की खूब बरसेगी कृपा

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 05:12 PM IST

October Rashifal 2022: अक्टूबर महीने में बुध और शनि ग्रह मार्गी होंगे। सूर्य, शुक्र और मंगल ग्रह राशि बदलेंगे। ज्योतिष अनुसार इन ग्रहों की बदलती चाल का 4 राशियों पर बेहद शुभ प्रभाव पड़ेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • मेष राशि वालों को नौकरी में पदोन्नति मिलने के आसार रहेंगे।
  • सिंह राशि वालों की आय में वृद्धि के प्रबल आसार हैं।
  • तुला राशि के नौकरी पेशा जातकों को पदोन्नति के प्रबल आसार हैं।

अक्टूबर का महीना शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी बचे हैं। ये महीना कई बड़े त्योहारों और ग्रहों के राशि परिवर्तन से भरा रहेगा। इस महीने दशहरा, करवा चौथ, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज समेत कई अन्य त्योहार आएंगे। साथ ही इस महीने कई ग्रहों की चाल भी बदलेगी। बुध कन्या राशि में मार्गी होंगे। मंगल मिथुन में गोचर करेंगे। शुक्र राशि बदलेंगे। इसी के साथ शनि ग्रह भी इस महीने मार्गी होंगे। ज्योतिष जानकारों की मानें तो ग्रहों की इस बदलती चाल का 4 राशि वालों पर बेहद शुभ प्रभाव पड़ेगा।

October Horoscope 2022: अक्टूबर में मेष, मिथुन समेत इन राशियों को होगा लाभ, दिवाली तक मां लक्ष्मी की खूब बरसेगी कृपा

मेष राशि: इस राशि वालों को नौकरी में पदोन्नति मिलने के आसार रहेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। करियर के लिहाज से ये महीना काफी शुभ रहने वाला है। मां लक्ष्मी की खास कृपा आप पर रहेगी।

End of Feed