October Ekdashi Date List 2023: हिंदू धर्म में व्रतका विशेष महत्व है। शास्त्रों में एकादशी के व्रत को बेहद ही उत्तम फल देने वाला माना गया है। एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, एकादशी व्रत महीने में दो बार रखा जाता है, एक बार कृष्ण पक्ष में और एक बार शुक्ल पक्ष में। इस प्रकार एक वर्ष में 24 एकादशियां होती हैं। एकादशी का व्रत करने से साधक को सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। इसके साथ ही उनकी सारी मनोकामना पूरी हो जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं अक्टूबर महीने में एकादशी कब- कब पड़ेगी। इसके डेट और महत्व के बारे में।
October Ekdashi Date List 2023
अक्टूबर एकादशी तिथि
1. इंदिरा एकादशी- इंदिरा एकादशी का व्रत 10 अक्टूबर को रखा जाएगा। इस व्रत की शुरुआत 9 अक्टूबर की दोपहर 12 बजे से होगी और इस तिथि का समापन 10 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे होगा। उदयातिथि के कारण ये व्रत 10 अक्टूबर को रखा जाएगा।
2 . पापांकुशा एकादशी- पापांकुशा एकादशी व्रत 25 अक्टूबर को रखा जाएगा। इस दिन एकादशी तिथि का आरंभ 24 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से होगा और इसका समापन 25 अक्टूबर को 12 बजकर 32 मिनट पर होगा। ऐसे में ये व्रत 25 अक्टूबर को रखा जाएगा।
