October 2025 Monthly Horoscope: अक्टूबर 2025 कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही शानदार रहने वाला है। इस महीने की शुरुआत शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि से हो रही है। इसके साथ ही पूरे महीने में त्योहारों की भरमार है। अक्टूबर माह के पहले दिन चंद्रमा शनि की राशि मकर में होंगे। राहु कुंभ, शनि मीन, गुरु मिथुन, शुक्र सिंह, सूर्य और बुध कन्या, तथा मंगल तुला राशि में गोचर करेंगे। 9 अक्टूबर को शुक्र कन्या राशि में चले जाएंगे। बुध 3 अक्टूबर को तुला राशि और 24 अक्टूबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं, मंगल ग्रह 27 अक्टूबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। 17 अक्टूबर को सूर्य तुला राशि में जाएंगे, जिसका स्वामी शुक्र है। 19 अक्टूबर को गुरु कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इस माह ग्रहों के ये गोचर सभी राशियों को प्रभावित करेंगे। ऐसी स्थिति में रविवार को आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। इसके साथ ही श्रीसूक्त का नियमित पाठ करने से धन में बढ़ोतरी होगी। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए अक्टूबर का महीना कैसा रहने वाला है?
अक्टूबर 2025 मासिक राशिफल (pic credit- canva)
मेष राशि
इस माह व्यवसाय में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। 17 अक्टूबर के बाद नौकरी में रुके हुए काम पूरे होंगे। व्यवसाय में दोस्तों की मदद मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी। नौकरी बदलने के लिए 19 अक्टूबर के बाद गुरु का चौथा गोचर और 24 अक्टूबर के बाद बुध का आठवां गोचर अनुकूल समय है।
उपाय: हर मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: पीला और सफेद।
भाग्य प्रतिशत: 80%
वृषभ राशि
इस माह 17 अक्टूबर के बाद सूर्य का छठा गोचर बड़ा लाभ दे सकता है। वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। 24 अक्टूबर तक सेहत में परेशानी हो सकती है। धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं।
उपाय: हर शुक्रवार को श्री सूक्त और श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग: आसमानी और हरा।
भाग्य प्रतिशत: 75%
मिथुन राशि
यह माह बहुत शुभ है। 17 अक्टूबर के बाद राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। आर्थिक योजनाएं पूरी होंगी। 24 अक्टूबर के बाद नौकरी या व्यवसाय में रुका हुआ पैसा आने के संकेत हैं।
उपाय: रोज सुंदरकांड का पाठ करें और तिल का दान करें।
शुभ रंग: नीला और सफेद।
भाग्य प्रतिशत: 75%
कर्क राशि
17 से 24 अक्टूबर के बीच नौकरी में किसी खास पद के लिए कोशिश करेंगे। राजनीति से जुड़े लोग सफल होंगे। कई रुके हुए सरकारी काम बनेंगे।
उपाय: मंगलवार को गुड़ और मसूर का दान करें। रोज सुंदरकांड का पाठ करें। पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: पीला और सफेद।
भाग्य प्रतिशत: 75%
सिंह राशि
19 अक्टूबर के बाद गुरु का गोचर नौकरी में खास तरक्की देगा। 17 अक्टूबर के बाद सूर्य का तीसरा गोचर आईटी और बैंकिंग से जुड़े लोगों को विशेष लाभ दे सकता है।
उपाय: माता दुर्गा और भगवान शिव की पूजा करें। रोज गेहूं का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी और लाल।
भाग्य प्रतिशत: 80%
कन्या राशि
इस माह नौकरी में रुके काम पूरे होंगे। 17 से 24 अक्टूबर के बीच आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। सूर्य, बुध और शुक्र का इस राशि में गोचर धन का आगमन कराएगा। 17 से 25 अक्टूबर के बीच धार्मिक कार्य होंगे। राजनीति से जुड़े लोग तरक्की करेंगे।
उपाय: रोज पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लें। सप्तश्लोकी दुर्गा का नौ बार पाठ करें।
शुभ रंग: नीला और हरा।
भाग्य प्रतिशत: 80%
तुला राशि
17 अक्टूबर के बाद सूर्य का इस राशि में गोचर नौकरी में तरक्की के अवसर देगा। 24 अक्टूबर के बाद शुक्र और मंगल के प्रभाव से व्यवसाय में खास लाभ होगा। 17 से 25 अक्टूबर के बीच नौकरी में प्रमोशन की संभावना है। दोस्तों की मदद से फायदा होगा। धन अच्छे कामों में खर्च होगा।
उपाय: रोज भगवान शिव की पूजा करें।
शुभ रंग: आसमानी और हरा।
भाग्य प्रतिशत: 75%
वृश्चिक राशि
24 अक्टूबर के बाद बुध और मंगल इस राशि में होंगे। 23 अक्टूबर के बाद गुरु शुभ फल देंगे। 17 अक्टूबर को सूर्य के तुला में गोचर से बड़े अधिकारियों से लाभ मिलेगा। आईटी और बैंकिंग में प्रमोशन की संभावना है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। आर्थिक तरक्की से खुश रहेंगे। धार्मिक यात्रा के योग हैं।
उपाय: श्री सूक्त का रोज पाठ करें। सोमवार को चावल का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी और सफेद।
भाग्य प्रतिशत: 75%
धनु राशि
इस माह सब कुछ शुभ है। व्यवसाय में तरक्की के साथ नया प्रस्ताव दे सकते हैं। आर्थिक स्थिति से खुश रहेंगे। नौकरी में नया पद मिल सकता है। 17 अक्टूबर के बाद सूर्य आर्थिक तरक्की देंगे। 23 अक्टूबर के बाद गुरु और 24 अक्टूबर के बाद बुध का गोचर जमीन या मकान खरीदने के योग बनाएंगे।
उपाय: हर गुरुवार को अन्न दान करें। भगवान विष्णु की रोज पूजा करें।
शुभ रंग: पीला और सफेद।
भाग्य प्रतिशत: 80%
मकर राशि
शनि तीसरे भाव में लाभ देंगे। 24 अक्टूबर के बाद मंगल रियल स्टेट में फायदा देगा। माह के पहले सप्ताह में नौकरी और व्यवसाय में गुरु लाभ देंगे। गुरु और मंगल छात्रों को फायदा पहुंचाएंगे। छात्रों को कई नए अवसर मिलेंगे।
उपाय: रोज हनुमान जी की पूजा करें। तिल का दान करें। सुगंधित इत्र का उपयोग करें।
शुभ रंग: आसमानी और सफेद।
भाग्य प्रतिशत: 75%
कुंभ राशि
माह के पहले सप्ताह में समय अनुकूल है। 17 अक्टूबर के बाद सूर्य का तुला गोचर व्यवसाय में बड़ी सफलता देगा। 24 अक्टूबर के बाद बुध का दसवां गोचर बैंकिंग और आईटी से जुड़ा नया काम शुरू करवाएगा। सेहत अच्छी रहेगी।
उपाय: शिव जी की रोज पूजा करें। हर शनिवार को तिल दान करें।
शुभ रंग: हरा और सफेद।
भाग्य प्रतिशत: 75%
मीन राशि
राशि स्वामी गुरु 19 अक्टूबर के बाद पांचवें भाव में होंगे। शुक्र व्यवसाय में नया काम करवाएगा। 17 अक्टूबर तक सेहत में लापरवाही से बचें। राजनीति से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। घर निर्माण से जुड़े रुके काम में प्रगति होगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। 24 अक्टूबर के बाद बुध नवम भाव में कई रुके काम पूरे करेंगे।
उपाय: रोज श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: नारंगी और पीला।
भाग्य प्रतिशत: 80%
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
