अक्टूबर 2025 में प्रदोष व्रत कब-कब है (October 2025 pradosh vrat date list): हर मास की तरह अक्टूबर 2025 के महीने में भी दो प्रदोष व्रत आएंगे। बता दें कि प्रदोष व्रत को शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। यहां देखें कि अक्टूबर 2025 प्रदोष व्रत कब है, अक्टूबर 2025 में प्रदोष व्रत की तारीख।
अक्टूबर 2025 में प्रदोष व्रत कब-कब है (Pic: iStock)
अक्टूबर 2025 में प्रदोष व्रत कब-कब है
साल 2025 में अक्टूबर महीने में प्रदोष व्रत 04 अक्टूबर और 28 अक्टूबर को रखा जाएगा। दोनों ही तारीखों पर शनि प्रदोष व्रत का संयोग बन रहा है।
अक्टूबर 2025 का पहला प्रदोष व्रत कब है
आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 04 अक्टूबर को शाम 05:09 बजे से शुरू होगी। इस तिथि का समापन 05 अक्टूबर को 03:03 बजे पर होगा। प्रदोष व्रत में सायंकाल में भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा होती है। इस समय को देखते हुए व्रत की तिथि 04 अक्टूबर, दिन शनिवार की होगी।
04 अक्टूबर को शनि प्रदोष व्रत पर शिव जी की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05:29 बजे से लेकर रात 07:55 बजे के बीच का रहेगा।
अक्टूबर 2025 का दूसरा प्रदोष व्रत कब है
18 अक्टूबर 2025 को शनिवार के दिन त्रयोदशी तिथि का आरंभ दोपहर 12:18 बजे से होगा। इस तिथि का समापन 19 अक्टूबर को दोपहर 01:51 बजे पर होगा। त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष काल में पूजा होती है। इस वजह से यह व्रत भी शनिवार को मनाया जाएगा। यह व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर होगा। इस दिन भगवान शिव की पूजा का शुभ समय शाम 05:15 से लेकर 07:45 बजे के बीच का रहेगा।
