October 2023 Festivals List In Hindi (अक्टूबर 2023 व्रत-त्योहार लिस्ट): पितृ पक्ष के साथ अक्टूबर महीना शुरू हो गया है। वहीं इस महीने का पहला त्योहार होगा संकष्टी चतुर्थी व्रत (Sankashti Chaturthi 2023)। जो 2 अक्टूबर को गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) के दिन मनाया जाएगा। इसके बाद जितिया (Jitiya 2023 Date) यानि जीवित्पुत्रिका व्रत पड़ेगा (Jivitputrika Vrat Kab Hai)। वहीं शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2023) की शुरूआत भी इस महीने के मध्य में हो जाएगी। वहीं दशहरा (Dussehra 2023) और शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima 2023) जैसे बड़े त्योहार भी अक्टूबर में ही पड़ेंगे। इसके अलावा इन्दिरा एकादशी (Ekadashi October 2023) और पापांकुशा एकादशी भी इसी महीने में मनाई जाएगी। यहां जानिए अक्टूबर में पड़ने वाले सभी प्रमुख त्योहारों की तिथि और उनका महत्व।
October 2023 Calendar With Festivals In Hindi
अक्टूबर 2023 में पड़ने वाले व्रत और त्योहार (October 2023 Festivals)
| तारीख | वार | त्योहार |
| 02 अक्टूबर 2023 | सोमवार | संकष्टी चतुर्थी |
| 10 अक्टूबर 2023 | मंगलवार | इन्दिरा एकादशी |
| 11 अक्टूबर 2023 | बुधवार | प्रदोष व्रत (कृष्ण) |
| 12 अक्टूबर 2023 | गुरुवार | मासिक शिवरात्रि |
| 14 अक्टूबर 2023 | शनिवार | अश्विन अमावस्या, सूर्य ग्रहण |
| 15 अक्टूबर 2023 | रविवार | शरद नवरात्रि, घटस्थापना |
| 18 अक्टूबर 2023 | बुधवार | तुला संक्रांति |
| 20 अक्टूबर 2023 | शुक्रवार | कल्परम्भ, सरस्वती आवाहन |
| 21 अक्टूबर 2023 | शनिवार | नवपत्रिका पूजा |
| 22 अक्टूबर 2023 | रविवार | दुर्गा महा अष्टमी पूजा |
| 23 अक्टूबर 2023 | सोमवार | दुर्गा महा नवमी पूजा |
| 24 अक्टूबर 2023 | मंगलवार | दुर्गा विसर्जन, दशहरा, शरद नवरात्रि पारणा |
| 25 अक्टूबर 2023 | बुधवार | पापांकुशा एकादशी |
| 26 अक्टूबर 2023 | गुरुवार | प्रदोष व्रत (शुक्ल) |
| 28 अक्टूबर 2023 | शनिवार | अश्विन पूर्णिमा व्रत |
| 29 अक्टूबर 2023 | रविवार | चंद्र ग्रहण |
14 अक्टूबर 2023 अश्विन अमावस्या (October Amavasya 2023 Date)
अश्विन माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली अमावस्या को अश्विन अमावस्या, विसर्जनी अमावस्या और सर्वपितृ अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस दिन श्राद्ध पक्ष की समाप्ति हो जाती है और पूर्वज अपने लोक वापस लौट जाते हैं। ज्ञात और अज्ञात लोगों का श्राद्ध करने के लिए ये अमावस्या श्रेष्ठ मानी जाती है।
15 अक्टूबर 2023 शरद नवरात्रि (Sharad Navratri 2023 Start Date)
सनातन धर्म में शारदीय नवरात्रि को बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। शारदीय नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान भक्तजन देवी दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी रखते हैं। नवरात्रि पर्व का अंत नवमी के दिन होता है।
24 अक्टूबर 2023 दशहरा (Dussehra 2023 Date)
हिंदू धर्म में दशहरा पर्व को विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है। जो प्रत्येक वर्ष अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर पड़ता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार दशहरा के दिन ही भगवान राम ने रावण का वध किया था।
28 अक्टूबर 2023 शरद पूर्णिमा व्रत (Sharad Purnima 2023)
हिंदू पंचांग के अनुसार शरद पूर्णिमा हर साल अश्विन माह के शुक्ल पक्ष में पड़ती है। इसे रास पूर्णिमा भी कहते हैं। ज्योतिष अनुसार पूरे साल में केवल शरद पूर्णिमा ही एक ऐसा दिन होता है जब चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं में दर्शन देते हैं। इस दिन चंद्रमा से निकलने वाली किरणें अमृत समान मानी जाती है।
