Yearly Ank Jyotish Rashifal 2024: नव वर्ष 2024 की राजनीति में आएंगे ये बड़े परिवर्तन, जानिए नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे या नहीं

Numerology Horoscope 2024: अंकज्योतिष वार्षिक राशिफल के अनुसार इस वर्ष विश्व राजनीति में भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरेगा। अंक 06 यानी शुक्र का सपोर्ट आर्थिक तौर पर देश को समृद्ध करेगा।

Numerology Horoscope 2024 In Hindi: वर्ष 2024 का वर्ष अंक 08 से प्रभावित होगा। 08 का स्वामी शनि है। 04, 05, 06 व 07 इसके मित्र अंक हैं। इस वर्ष अंकज्योतिष के हिसाब से भारत विश्व महाशक्ति बनने की तरफ अग्रसर है। राष्ट्रवाद की भावना से ओत प्रोत जनमानस अपनी विद्वता से विश्व के पटल पर छा जाएगा। मार्च के बाद विश्व के कुछ देश युद्ध की तरफ बढ़ सकते हैं लेकिन विश्व युद्ध होते होते बच जाएगा। 08 वे महीने अर्थात अगस्त में भारत चीन विवाद बढ़ेगा तथा चीन को परास्त होना पड़ेगा। पाकिस्तान भयभीत रहेगा। इस वर्ष विश्व राजनीति में भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरेगा। अंक 06 यानी शुक्र का सपोर्ट आर्थिक तौर पर देश को समृद्ध करेगा। शुक्र फ़िल्म का कारक ग्रह है। अच्छी फिल्में बनेंगीं। राजनीति में भाजपा का ग्राफ बढ़ेगा। केंद्र में भाजपा पुनः आएगी तथा श्री नरेन्द्र मोदी जी पुनः देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। स्थानीय छेत्रीय दल सफल नहीं रहेंगे।

_Numerology Horoscope 2024

Numerology Horoscope 2024

2024 अंक राशिफल

अंक 08 का स्वामीग्रह शनि है। जिस जातक का जन्म किसी भी माह तथा वर्ष में 08, 17 या 26 को हुआ है वो अंक 08 के जन्मांक के प्रभाव में आएंगे उनके लिए यह वर्ष मंगलकारी है; साथ में अंक 04, 05 ,06 व 07 अंक के जातक जो पॉलिटिक्स, आईटी, मीडिया, मेडिकल तथा प्रबंधकीय फील्ड में हैं वो बहुत ही सफल रहेंगे। जन्मांक 01 व 09 के जातक बहुत ही कर्मयोगी तथा आध्यात्मिक होते हैं। जिस भी कार्य को हाथ में लेते हैं उसको अंजाम तक पहुंचा कर के ही मानते हैं। धार्मिक गुरु होते हैं। विद्यालयों के प्रबंधक होते हैं। राजनीति के लिए यह अंक बहुत अनुकूल है। बैंकिंग, मीडिया, सिविल सेवा तथा पुलिस सेवा में उच्च पदों को प्राप्त करेंगे। शनि, शुक्र तथा बुध आपस में परम मित्र है। अंक 06 इसका सबसे प्रिय मित्र अंक है। 2024 का अंक 08 है। 06 का स्वामीग्रह शुक्र इसका मित्र है। बुध, शनि व शुक्र का मित्र है।

End of Feed