Number 5 Numerology 2023: महीने की 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा नया साल, जानिए

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Dec 13, 2022, 05:24 PM IST

Number 5 Numerology 2023 Personality, Business, Career, Marriage, Love Life and Compatibility Predictions in Hindi: नंबर 5 के स्वामी बुध देव माने जाते हैं। बुध के कारण ही इस मूलांक के लोग बेहद बुद्धिमान और समझदार होते हैं। इनके पास एक बहुत ही एनालिटिकल दिमाग होता है, ये करियर-सेंट्रिक और व्यावहारिक होते हैं। जानिए नया साल मूलांक 5 वालों के लिए कैसा रहेगा।

Number 5 Numerology 2023 Personality, Business, Career, Marriage, Love Life and Compatibility Predictions in Hindi: मूलांक 5 वालों के लिए नया साल 2023 शानदार साबित होगा। आपको जीवन के सभी क्षेत्रों में अच्छी सफलता हासिल होगी। करियर में ग्रोथ करेंगे। धन के मामलों के लिए भी ये साल अनुकूल है। नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो ये वर्ष अच्छा रहेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता प्राप्ति की उम्मीद रहेगी।

mulank 5

Mulank 5 Ank Jyotish Rashifal 2023: मूलांक 5 वालों का अंक ज्योतिष राशिफल 2023

मूलांक 5 वालों का करियर राशिफल 2023

करियर के लिहाज से नया साल शानदार है। नया व्यापार शुरू करने में आपको सफलता मिलेगी। आपके इस साल कई अच्छे कनेक्शन बनेंगे जिनका लाभ आपको करियर में मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोग भी इस साल खूब लाभ कमाएंगे। मन माफिक नौकरी प्राप्त करने में सफल रहेंगे। वेतन में वृद्धि होगी। प्रमोशन के योग हैं। करियर में कई सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।

End of Feed