November Vrat Tyohar 2026: नवंबर 2026 में कौन से व्रत-त्योहार आएंगे, देखें दिवाली, छठ पूजा, एकादशी समेत पूरे महीने के व्रत-त्योहारों की लिस्ट

November Vrat Tyohar 2026: नवंबर 2026 के व्रत त्योहार का पूरा कैलेंडर। नोट करें कि नवंबर 2026 में दिवाली, धनतेरस, छठ पूजा, भाई दूज, देवउठनी एकादशी, तुलसी विवाह और देव दिवाली कब है? देखें नवंबर के सभी व्रत-त्योहारों की तारीखें।

November Festival Calendar 2026 in Hindi: नवंबर 2026 का महीना धार्मिक और सांस्कृतिक नजरिए से बेहद खास रहने वाला है। इस महीने की शुरुआत अहोई अष्टमी से होगी। इसके बाद धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहार मनाए जाएंगे। वहीं महीने के दूसरे हिस्से में देवउठनी एकादशी, तुलसी विवाह, देव दिवाली, कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती जैसे महत्वपूर्ण पर्व आएंगे। ऐसे में अगर आप नवंबर में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की तारीखें पहले से जानना चाहते हैं, तो यहां पूरे महीने का धार्मिक कैलेंडर देख सकते हैं।

November 2026 vrat tyohar list

नवंबर 2026 व्रत-त्योहार लिस्ट (AI Image)

नवंबर 2026 में कौन-कौन से व्रत और त्योहार हैं (November 2026 Festival Calendar)

नवंबर में कार्तिक मास के कई महत्वपूर्ण पर्व मनाए जाएंगे। हिंदू धर्म में कार्तिक का महीना भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा, दीपदान, स्नान और दान-पुण्य के लिए विशेष माना जाता है। इस महीने में दिवाली से लेकर देव दिवाली तक कई बड़े पर्व आते हैं। उत्तर भारत की पूर्णिमांत परंपरा के अनुसार 25 नवंबर से मार्गशीर्ष मास की शुरुआत भी होगी।

End of Feed