6 फरवरी को अपना 33वां जन्मदिन मनाएंगी Nora Fatehi, जानिए कैसे होते हैं इस तारीख में जन्मे लोग

Nora Fatehi Birthday: खूबसूरत एक्ट्रेस और बेहतरीन डांसर नोरा फतेही 6 फरवरी को अपना 33वां जन्मदिन मनाएंगी। ज्योतिष अनुसार 6 तारीख में जन्मे लोगों पर शुक्र ग्रह का सबसे ज्यादा प्रभाव होता है। शुक्र को लग्जरी, धन, संपत्ति और यश का कारक माना जाता है। यही वजह है कि 6 तारीख में जन्मे लोगों को जीवन में सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं।

Nora Fatehi Birthday: अंकशास्त्र अनुसार हर नंबर किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है। इसलिए किसी भी व्यक्ति की जन्म तारीख से उसके स्वभाव और जीवन के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। आज हम बात करेंगे मूलांक 6 के बारे में। जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 होती है उनका मूलांक 6 होता है। इनका जीवन भोग विलास से सम्पन्न होता है। ये लोग काफी बन-ठनकर रहते हैं और हमेशा आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं। चलिए आपको बताते हैं मूलांक 6 वालों की खासियत।

मूलांक 6 वाले लोग देखने में सुंदर और प्रभावशाली होते हैं। खासकर इस मूलांक की स्त्रियां बहुत सुंदर होती हैं। इन्हें बुढ़ापा देर से आता है। ये कलाप्रेमी होती हैं और इनमें सौंदर्य के प्रति भी काफी आकर्षण होता है। ये सलीकेदार कपड़े पहनने की शौकिन होती हैं।

End of Feed