गर्भवती महिलाएं निर्जला एकादशी व्रत कैसे रखें? क्या प्रेग्नेंसी में निर्जला एकादशी व्रत रख सकते हैं

Nirjala Ekadashi Vrat Rules For Pregnant Women : 25 जून को निर्जला एकादशी व्रत रखा जा रहा है। इस दिन गर्भवती महिलाएं व्रत रख सकती हैं क्या? अगर रख सकती हैं तो उन्हें क्या सावधानियां रखनी चाहिए।

Nirjala Ekadashi Vrat Rules For Pregnant Women : हिंदू धर्म में निर्जला एकादशी व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाने वाली निर्जला एकादशी को सभी एकादशियों में सबसे कठिन व्रत माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होने की धार्मिक मान्यता है। साल 2026 में यह एकादशी 25 जून को पड़ रही है।

Nirjala Ekadashi Vrat Rules For Pregnant Women   प्रेग्नेंसी में व्रत कैसे रखें

प्रेग्नेंसी में व्रत कैसे रखें

निर्जला एकादशी में बिना अन्न और जल ग्रहण किए व्रत रखने का विधान बताया गया है, लेकिन गर्भवती महिलाओं के लिए यह व्रत थोड़ा अलग हो जाता है। गर्भावस्था के दौरान महिला के शरीर को अधिक पोषण और पानी की जरूरत होती है, इसलिए बिना जल के व्रत रखने से पहले अपनी सेहत और डॉक्टर की सलाह का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

End of Feed