Nirjala Ekadashi 2024 Daan: निर्जला एकादशी के दिन करें इन खास चीजों का दान, लक्ष्मी जी बनी रहेगी कृपा

Nirjala Ekadashi 2024 Daan: निर्जला एकादशी का व्रत बिना जल ग्रहण किये किया जाता है। इस दिन भक्त भूखे, प्यासे रहकर विष्णु जी की पूजा करते हैं। निर्जला एकादशी के दिन कुछ चीजों का दान करना बहुत शुभ होता है। आइए जानें किन चीजों का दान करें।

Nirjala Ekadashi 2024 Daan: निर्जला एकादशी का व्रत हर साल ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल निर्जला एकादशी का व्रत 18 जून 2024 को रखा जाएगा। निर्जला एकादशी पर बिना अन्न, जल ग्रहण किये भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। निर्जला एकादशी व्रत को भीमसेन एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। निर्जला एकादशी का व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। इस दिन कुछ चीजों का दान बहुत ही लाभकारी होता है। आइए जानते हैं निर्जला एकादशी पर किन चीजों का दान करें।

Nirjala Ekadashi 2024 Daan (निर्जला एकादशी लिस्ट 2024)

तिल का दान

निर्जला एकादशी के दिन आप काले तिल का दान कर सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन तिल का दान करने से साधक को हर प्रकार के रोगों से मुक्ति मिल जाती है।

End of Feed