दाहिने हाथ की कलाई पर बांधेंगे काला धागा तो होगा ये असर, जानें क्या हैं काले धागे के फायदे

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 02:04 PM IST

कलाई पर काला धागा बांधना आपको भले ही छोटी सी बात ले, लेकिन ये आपकी बड़ी-बड़ी मुश्किलें हल कर सकता है। ये न सिर्फ आपको नकारात्मक शक्तियों से बचाता है, बल्कि आपको कई रोंगों से छुटकारा भी दिलाता है। बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि ये बुरी नज़र से भी बचता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • काले धागे से नकारात्मक ऊर्जा से होगी दूर
  • इन उपायों से सुधारें अपने बिगड़े हुए काम
  • काला धागा कर सकता है आपकी सुरक्षा

आपने अकसर लोगों को हाथ-पैर या फिर गले में काला धागा पहने हुए देखा होगा। बच्चों को भी जन्म के बाद से ही काला धागा गले-हाथ-पैर में पहना दिया जाता है। दरअसल, देखने में ये भले ही छोटी सी बात लगे, लेकिन काला धागा बड़े ही काम का है। ज्योतिष विद्या की अगर बात करें तो ऐसा माना जाता है कि काला धागा पहनने से शनि दोष से निजात मिलती है। अकसर लोग इसे बुरी नजर से बचने के लिए भी पहनते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये मामूली काला धागा आपके ग्रह दोष को भी दूर करता है। अगर आपके बनते-बनते काम बिगड़ जाते हैं या कोई भी काम आसानी से नहीं बनता हो, रुकावटें ज्यादा आती हों तो आपको शनि दोष भी प्रभावित कर सकता है। ऐसे में घबराने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। एक मात्र काले धागे से आपको हर समस्या से निजात मिलेगी।

दाहिने हाथ की कलाई पर बांधेंगे काला धागा तो होगा ये असर, जानें क्या हैं काले धागे के फायदे

काले धागे का असर

1- वास्तु शास्त्र में काले धागे को काफी महत्व दिया जाता है। उनके अनुसार काला धागा किस्मत चमकाने का काम भी करता है। इसको दाहिने हाथ में बांधने से कुंडली में मौजूद ग्रह दोष का प्रभाव कम होता है। इससे आपके रुके हुए काम बनेंगे और अड़चनें दूर होंगी। आप इसको पहनने से पहले शनिवार या मंगलवार को हनुमान जी या शनि देव का मंत्र पढ़कर सिद्ध कर लें।

End of Feed