Navratri 2025: माता रानी का अनोखा और रहस्यमयी मंदिर, पिंडी से रिसते जल से दूर होते हैं आंखों के रोग

स्थानीय लोगों का मानना है कि यह विश्व की एकमात्र ऐसी मूर्ति है, जो चतुष्टय कोण में स्थित है। इस पिंडी से वर्षभर जल रिसता है, जिसकी उत्पत्ति आज भी रहस्य बनी हुई है। माना जाता है कि यदि कोई व्यक्ति छह महीने तक इस जल को अपनी आंखों में लगाता है तो आंखों से जुड़ी कई समस्याएं और दृष्टि दोष दूर हो सकते हैं।

नवरात्रि का पर्व पूरे भारत में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मान्यता है कि नवरात्रि के 9 दिनों में देवी मां की विधिपूर्वक पूजन करने से न केवल मानसिक शांति मिलती है, बल्कि शारीरिक रोग भी दूर होते हैं। जी हां, देवी मां का एक ऐसा मंदिर भी है जो आंखों के रोद दूर करता है, ऐसा लोगों का दावा है।

Kanpur Kushmanda Temple

Navratri 2025: माता रानी का अनोखा और रहस्यमयी मंदिर, पिंडी से रिसते जल से दूर होते हैं आंखों के रोग

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में स्थित घाटमपुर कस्बे में देवी मां का मंदिर है। यहां देवी माता कूष्मांडा के रूप में विराजमान हैं। मां कूष्मांडा देवी चतुष्टय आकार में विराजमान हैं, जिनके दो मुख हैं और उनकी पिंडी जमीन पर लेटी हुई प्रतीत होती है। यह मंदिर अपनी अद्वितीय पिंडी के लिए प्रसिद्ध है।

End of Feed