Navratri 2023 Rangoli Designs: नवरात्रि रंगोली डिजाइन सिंपल easy, माता रानी के नाम से खिल उठेगा आंगन

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 21, 2023, 04:14 PM IST

Navratri 2023 Best Rangoli Designs: चैत्र नवरात्रि का पावन त्योहार इस वर्ष 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है। माता रानी को समर्पित इन नौ दिनों का हिंदू धर्म में बहुत खास महत्व है। देवी मैया को प्रसन्न करने के लिए घर के आंगन, मंदिर में बनाए ये खास और इजी रंगोली डिजाइंस।

Navratri 2023 Best Rangoli Designs: इस साल 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि (Navratri 2023) का त्योहार आरंभ होगा, और अगले नौ दिनों तक माता के नाम से भक्तों के घर आंगन में खुशियों का बसेरा होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के अवसर पर माता रानी के भक्त देवी मां को प्रसन्न करने तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु घरों में कलश और मां की प्रतिमा को स्थापित कर पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ पूजन अर्चन करते हैं। नवरात्रि के नौ दिनों में हर दिन मां दुर्गा के एक स्वरूप को समर्पित होता है, और भक्त इन दिनो में व्रत, कथा, पूजन कर मां को खुश करते हैं।

नवरात्रि रंगोली डिजाइंस

नवरात्रि रंगोली डिजाइंस

नवरात्रों में घर की साफ-सफाई करने तथा घर को सुसज्जित रूप से तैयार करने का भी बहुत खास महत्व है। अगर आप भी नवरात्रि पर देवी मां को घर में विराजमान करने वाले हैं, तो घर सजाने के लिए खास रंगोली बनाना बेहतरीन (Rangoli designs for navratri) हो सकता है। नवदुर्गा के आगमन के उल्लास में आप लाइट, फूलों की लड़ियां और रंगोली बनाकर घर की साज सजावट कर सकते हैं। त्योहारों पर रंगोली बनाने का बहुत ही खास महत्व होता है, इस नवरात्रि पर आप को माता रानी को समर्पित ये आसान और सुंदर सी रंगोली (Navratri rangoli designs 2023 photos) की डिजाइंस बना सकते हैं। देखें घर के द्वार, मंदिर या आंगन में मां के नाम की रंगोली (Easy navratri rangoli designs) की खास डिजाइंस -

End of Feed