Kanya Pujan Samagri List: सिर्फ कन्या पूजन से नहीं चलेगा काम, कंजकों की थाली में जरूर होनी चाहिए ये चीजें, देखें कन्या पूजन सामग्री लिस्ट

Navratri Kanya Pujan Samagri List (कन्या पूजन सामग्री लिस्ट): नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए श्रद्धा और सही विधि से कंजक पूजन करना जरूरी माना जाता है। देखें कन्या पूजन की पूरी सामग्री लिस्ट और आसान विधि, नोट करें वे जरूरी बातें जिनका ध्यान रखने से घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

Navratri Kanya Pujan Samagri List (कन्या पूजन सामग्री लिस्ट): नवरात्रि हिंदू धर्म का बेहद पावन और आस्था से जुड़ा पर्व है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है और भक्त पूरी श्रद्धा के साथ व्रत, पूजा और हवन करते हैं। नवरात्रि का एक अहम हिस्सा होता है कन्या पूजन, जिसे कंजक पूजन भी कहा जाता है। मान्यता है कि छोटी कन्याएं मां दुर्गा का ही स्वरूप होती हैं, इसलिए उन्हें आदरपूर्वक भोजन कराकर आशीर्वाद लिया जाता है। अगर आप भी इस नवरात्रि घर पर कन्या पूजन करने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले से जरूरी सामग्री की लिस्ट जरूर तैयार कर लें, ताकि पूजा में कोई कमी न रह जाए।

नवरात्रि कन्या पूजन सामग्री लिस्ट और पूजा विधि

नवरात्रि कन्या पूजन सामग्री लिस्ट और पूजा विधि (PC- AI)

कंजक पूजन के लिए जरूरी सामग्री (Kanya Pujan Samagri List)

  • रोली
  • अक्षत (चावल)
  • जल
  • नारियल
  • दीपक
  • कलावा (मौली)
  • फूल
  • लाल चुनरी
  • बिंदी
  • चूड़ी
  • फल
  • कढ़ी
  • चावल
  • श्रृंगार सामग्री
  • दक्षिणा (पैसे)
  • हलवा
  • पूरी
  • काले चने
  • खीर
  • उपहार (पेंसिल बॉक्स, स्टेशनरी, मेकअप किट आदि)
  • पैर धोने के लिए थाली
  • बैठने के लिए आसन

End of Feed