Maa Brahmacharini Ki Arati On 2nd Day of Navratri: नवरात्रि के नौ दिन अलग-अलग देवियों से संबंधित है। इसके दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। इनकी पूजा से व्यक्ति के अंदर साहस औ आत्मविश्वास बढ़ता है। साथ ही जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाती हैं। ज्योतिष अनुसार मां ब्रह्मचारिणी का मंगल और बुध ग्रह पर शासन माना जाता है। इसलिए इनकी पूजा से ये दोनों ग्रह भी मजबूत हो जाते हैं।
मां ब्रह्मचारिणी की आरती
जो लोग किसी भी तरह की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें सफलता और तरक्की के लिए नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए। मां की कृपा पाने के लिए पूजा के समय सच्चे मन से उनकी ये आरती जरूर करें।
मां ब्रह्मचारिणी की आरती (Maa Brahmacharini Ki Arati )
जय अंबे ब्रह्माचारिणी माता।
जय चतुरानन प्रिय सुख दाता।
ब्रह्मा जी के मन भाती हो।
ज्ञान सभी को सिखलाती हो।
ब्रह्मा मंत्र है जाप तुम्हारा।
जिसको जपे सकल संसारा।
जय गायत्री वेद की माता।
जो मन निस दिन तुम्हें ध्याता।
कमी कोई रहने न पाए।
कोई भी दुख सहने न पाए।
उसकी विरति रहे ठिकाने।
जो तेरी महिमा को जाने।
रुद्राक्ष की माला ले कर।
जपे जो मंत्र श्रद्धा दे कर।
आलस छोड़ करे गुणगाना।
मां तुम उसको सुख पहुंचाना।
ब्रह्माचारिणी तेरो नाम।
पूर्ण करो सब मेरे काम।
भक्त तेरे चरणों का पुजारी।
रखना लाज मेरी महतारी।
