Navratri Bhog List 2023: नवरात्रि के नौ दिनों में लगाएं इन चीजों का भोग, यहां देखें पूरी लिस्ट

Navratri Bhog List 2023: नवरात्रि के दौरान देवी मां को प्रसन्न करने के लिए नौ देवियों को अलग- अलग भोग लगाए जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि नौ दिनों तक देवियों को अलग- अलग तरह के भोग लगाने से माता रानी प्रसन्न होती है। आइए जानते हैं नौ दिनों तक माता को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए। यहां देखें लिस्ट

Navratri Bhog List 2023: आज यानि 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। इस दौरान माता के भक्त माता के नौ रूपों की विधिवत पूजा करते हैं। नवरात्रि उत्सव के दौरान नौ दिनों तक देवी दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा और स्तुति की जाती है। नवरात्रि के नौ दिनों का विशेष महत्व होता है। नौ दिनों के व्रत में देवी दुर्गा की पूजा की जाती है। नौ दिनों तक माता रानी के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। हर मां के लिए इसकी रचना और प्रसाद अलग-अलग होता है। मां दुर्गा के भक्त इन नौ दिनों में मां दुर्गा को अपना पसंदीदा प्रसाद चढ़ाकर उनका आशीर्वाद लेते हैं। आइए जानते हैं किस दिन देवी मां के सभी 9 स्वरूपों को कौन सा भोग लगाना शुभ फलदायी होगा।

Navratri Bhog List 2023

Navratri Bhog List 2023

इन चीजों का लगाएं भोग

मां शैलपुत्री

धार्मिक मान्यता है कि प्रतिपदा नवरात्रि के दिन मां के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा की जाती है। शैलपुत्री माता हिमालय राज की पुत्री हैं इसलिए उनका नाम शैल पुत्री पड़ा। शैलपुत्री का सफेद रंग बहुत पसंद है। इस कारण इस दिन माता को घी का भोग लगाना चाहिए।

End of Feed