Navratri Kanya Pujan Vidhi 2024: नवरात्रि में कन्या पूजन कैसे करें और कन्याओं का क्या गिफ्ट देना चाहिए

Navratri Kanya Pujan Vidhi: नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व माना जाता है। जो लोग नवरात्रि में व्रत रखते हैं वो तो जरूर ही कन्या पूजन करते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कन्या पूजन की सरल विधि।

Kanya Pujan Vidhi, Gift, Mahatva: नवरात्र में कन्या पूजन का बहुत महत्व है। इस दौरान कन्या के चरण धोकर उनका पूजन करके उनको स्वादिष्ट भोजन कराके कुछ द्रव्य और वस्त्र का दान किया जाता है। कन्या पूजन 2 वर्ष से 10 वर्ष तक की कन्याओं का किया जाता है। कन्या पूजन के लिए कन्याओं को घर बुलाया जाता है। घर आने पर उनका सबसे पहले पैर धोया जाता है। इसके बाद उनके माथे पर टीका लगाया जाता है और हाथ में कलावा बांधा जाता है। इसके बाद उन्हें भोजन खिलाया जाता है। अंत में उन्हें कुछ उपहार दिए जाते हैं। यहां आप जानेंगे किस उम्र की कन्या को क्या गिफ्ट देना शुभ होता है।

Kanya Pujan Gift (कन्या पूजन में क्या उपहार दें)

दो वर्ष की कन्या का पूजन: कुमारी कन्या के रूप में पूजा की जाती है। ऐसी कन्याओं के पूजन से सुख और समृद्धि प्राप्त होती है। धन दान के अलावा लाल या नारंगी रंग की चुनरी दान की जाती है।

End of Feed