Navratri 2023 Colours: नवरात्रि के 9 दिन के कलर कौन से हैं, देखें किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनना है शुभ

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 21, 2023, 03:24 PM IST

Navratri 2023 Day Wise Colors List: नवरात्रि का पावन त्योहार शुरु हो गया है, ऐसे में देवी मां को समर्पित 9 दिनों का बहुत ही खास महत्व होता है। नवरात्रि के 9 दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों को पूजा जाता है, तथा माता रानी को प्रसन्न करने के लिए उनके पसंदीदा रंग के कपड़े भी पहने जाते हैं। यहां देखें नवरात्रि के 9 रंग कौन से हैं और किस दिन कौन सा रंग पहनना शुभ होता है।

Navratri 2023 Colours: कल से यानी 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि का पावन त्योहार शुरू होने जा रहा है। माता रानी को समर्पित इन नौ दिनों में मन से पूजन अर्चन और व्रत करने का विशेष महत्व होता है। इन नौ दिनों में देश भर के देवी मंदिरों में खास कार्यक्रम और आयोजन किए जाते हैं। तथा भक्तगण माता के चरणों में अपना शीष नमन कर आशीर्वाद प्राप्ती की गुहार लगाते हैं। नवरात्रि (NAVRATRI IN HINDI) के इन नौ दिनों में देवी दुर्गा के नौ रूपों का पूजन होता है तथा सभी दिनों का बहुत खास मतलब होता है। इसी के साथ नवरात्रि में हर दिन के लिए एक रंग भी समर्पित होता है (Navratri 2023 Colors), जिसको धारण कर माता रानी प्रसन्न होती हैं।

NAVRATRI के 9 रंग

NAVRATRI के 9 रंग

मां के सभी नौ स्वरूपों का एक पसंदीदा रंग होता है, जिसके अनुसार ही देवी मां को वस्त्र और आभूषण चढ़ाए जाते हैं। नवरात्रों के नौ दिन (WHICH COLORS TO WEAR IN NAVRATRI) पर अगर आप भी माता के प्रिय रंगों को धारण कर, दिल से कोई मनोकामना मांगेगे तो अवश्य ही मैया के दरबार में आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाएंगी। देखें नवरात्रि के नौ दिनों के लिए खास नौ रंग कौन से होते हैं? और किस दिन कौन सा रंग धारण कर आपको विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है। ये रहे नवरात्रि के नौ रंग और उनका महत्व

End of Feed