Navratri 8th Day, Mata Mahagauri Puja Vidhi, Mantra, Aarti: दुर्गा अष्टमी के दिन करें मां महागौरी की पूजा, यहां देखें पूज विधि, मंत्र, आरती, व्रत कथा

Navratri 8th Day, Mata Mahagauri Puja Vidhi, Mantra, Aarti, Vrat Katha In Hindi: नवरात्रि की अष्टमी तिथि को मां महागौरी की पूजा की जाती है। नवरात्रि के पूरे नौ दिनों में अष्टमी और नवमी तिथि बहुत खास होती है। यहां देखें मां महागौरी की पूजा विधि, मंत्र, आरती, व्रत कथा। हिंदी में।

Navratri 8th Day, Mata Mahagauri Puja Vidhi, Mantra, Aarti, Vrat Katha In Hindi: नवरात्रि के अष्टम दिवस माता महागौरी की आराधना की जाती है। महागौरी का स्वरूप अत्यंत गौर है और यह हमेशा शुभ प्रदान करने वाली हैं। यह शिव भक्ति प्रदान करने वाली देवी हैं। माता में अनन्त ब्रम्हांड की शक्ति अनन्य शिव भक्ति विराजमान हैं। इस स्वरूप की पूजा से माता की अविरल व अखण्ड भक्ति व ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। यह स्वरूप ऐसा है कि माता के इस स्वरूप की उपासना करने से भक्ति व वैराग्य की भी प्राप्ति होती है। इनका नाम जगत जननी महागौरी भी है। माता ब्रम्हांड की अनन्त शक्तिस्वरूपा देवी हैं। माता गौरी उपासना निश्छल व केवल माता पर ही समर्पित भाव से करना चाहिए। इस दिन साधक का मन केवल व केवल माता गौरी के स्वरूप पर ही स्थित होना चाहिए। भक्तों को माता दुर्गा के इस स्वरूप का दर्शन प्राप्त होता है। भगवान शिव की प्राप्ति के लिए इन्होंने कठोर तप किया था जिससे इनका तन अंधकार के समान काला हो गया। जब भगवान शिव ने इनको दर्शन दिया तो इनका रंग अन्यन्त गौर हो गया और इनका नाम महागौरी हो गया। महागौरी पूजा से कुवारी लड़कियों को मनचाहा पति प्राप्त होता है। सभी की मनोवांछित मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

Mata Mahagauri

Mata Mahagauri

माता गौरी की पूजा से लाभ ( Mata Mahagauri Puja Benefits)

माता गौरी जगत की पालनहार हैं। इनकी कृपा से दैहिक ,दैविक व भौतिक संतापों का नाश होता है। यह सृष्टि की नियंता हैं।दुष्टों व असुरों का संहार करती हैं। यह शक्तियों की शक्ति हैं। जगत माता हैं। सम्पूर्ण ब्रम्हांड माता की कृपा से संचालित है। महागौरी ही जगत में भक्तों को अखण्ड शिव भक्ति के मार्ग पर ले जाती हैं। यह दुष्टों का संहार कर भक्तों का कल्याण करती हैं। भगवान शिव की भक्ति माता महागौरी जी की कृपा से ही प्राप्त किया जा सकता है।

End of Feed