Navratri Vrat Parana Vidhi And Muhurat: नवरात्रि व्रत पारण का तरीका और शुभ मुहूर्त यहां जानें

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 05:47 AM IST

Navratri 2022 Vrat Parana Vidhi And Muhurat: नवरात्रि की अष्टमी और नवमी दोनों ही तिथियों पर व्रत का पारण किया जाता है। कुछ लोग अष्टमी पर कन्या पूजन (Kanya Pujan) करके व्रत खोलते हैं तो कुछ लोग नवमी पर व्रत का पारण करते हैं। जानिए दोनों ही तिथियों पर व्रत खोलने का क्या रहेगा समय और क्या है विधि।

Navratri 2022, Kanya Pujan Vidhi And Muhurat: इस बार शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से शुरू हुई थी जिसकी समाप्ति 4 अक्टूबर को यानी महा नवमी (Maha Navami) के दिन होगी। कई लोग नवरात्रि के पहले और आखिरी दिन व्रत रखते हैं तो कई पूरे नवरात्रि व्रत रखते हैं। नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि में कन्या पूजन करके इस व्रत को खोला जाता है। नवरात्रि के समाप्ति के अगले दिन दशहरा (Dssehra 2022) का त्योहार पड़ता है। जो इस बार 5 अक्टूबर को पड़ रहा है। यहां आप जानेंगे नवरात्रि व्रत की पारण विधि और शुभ मुहूर्त।

kanya pujan

Navratri Vrat Parana Vidhi: नवरात्रि व्रत पारण विधि

नवरात्रि में किस दिन किया जाता है पारण? नवरात्रि की अष्टमी और नवमी दोनों ही तिथियों में पारण किया जा सकता है। कुछ लोग नवरात्रि की अष्टमी को कन्या पूजन करके अपना व्रत खोलते हैं। तो कुछ लोग नवरात्रि की नवमी तिथि में व्रत का पारण करते हैं। नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा के महागौरी रूप की पूजा होती है। तो वहीं नवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा का विधान है।

End of Feed