Navratri 2022: शैलपुत्री से सिद्धिदात्री तक, नवरात्रि में देवी के स्वरूपों को लगाएं नौ अलग-अलग तरह के भोग

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 09:49 AM IST

Navratri 2022 Maa Durga Ke Bhog: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है और अब अगले नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होगी। कहते हैं कि मां दुर्गा के ये स्वरूप पूरे नौ दिन अलग-अलग चीजों का भोग लगाए जाने से प्रसन्न होते हैं। जानिए किस देवी मां को कौन सा भोग है पसंद।

KEY HIGHLIGHTS
  • नवरात्रि में मां दुर्गा को लगाएं खास भोग
  • देवी के स्वरूपों को हर दिन लगाएं अलग व्यंजन का भोग
  • ये भोग लगाने से प्रसन्न होंगी मां दुर्गा।

Navratri 2022 Prasad and Bhog: शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ हो चुका है और अब पूरे नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होगी। इस दौरान लोग मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाएंगे। कोई देवी के मंत्रो का जाप करेगा तो कोई माता की चौकी लगाकर भजन-कीर्तन करेगा। शास्त्रों के जानकारों का कहना है कि मां दुर्गा को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा तरीका भोग में छिपा है। यदि नवरात्रि में मां दुर्गा को नौ अलग-अलग चीजों का भोग लगाया जाए तो उनकी कृपा आपको मिल सकती है। आइए जानते हैं, देवी के स्वरूपों को आप कौन से अलग-अलग भोग लगा सकते हैं।

Navratri 2022: शैलपुत्री से सिद्धिदात्री तक, नवरात्रि में देवी के स्वरूपों को लगाएं नौ अलग-अलग तरह के भोग

पहला नवरात्र- नवरात्रि में पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इस दिन देवी को प्रसन्न करने के लिए आप घृत यानी घी का भोग लगा सकते हैं।

End of Feed