Narmada Jayanti 2025 Muhurat: नर्मदा जयंती आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और नर्मदा स्‍नान का महत्व

Narmada Jayanti 2025 Puja Muhurat (नर्मदा जयंती 2025 पूजा मुहूर्त): धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नर्मदा जयंती के दिन नर्मदा नदी में स्नान करने से व्यक्ति पाप के बंधनों से मुक्त होता है। मां नर्मदा की जयंती पर भक्त पूजा व आरती शुभ मुहूर्त में विधि-विधान करते हैं। ऐसे में आज हम आपको नर्मदा जयंती 2025 पूजा मुहूर्त और पूजन विधि के बारे में बताएंगे।

Narmada Jayanti 2025 Puja Muhurat (नर्मदा जयंती 2025 पूजा मुहूर्त): भारत विश्व का एकमात्र ऐसा देश है जहां पर नदियों को माता कहकर संबोधित किया जाता है। भारत में गंगा और यमुना नदी के बाद से नर्मदा नदी की बहुत महत्ता है। हिंदू पंचांग के अनुसार माघ महीने की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर नर्मदा जयंती का उत्सव मनाया जाता है। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन नर्मदा नदी का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था। इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर्मदा नदी के तट पर स्नान और ध्यान करते हैं ताकि वे अपने पाप-कर्मों से मुक्त हो सके। इस दिन के पूजन-अर्चन से शारीरिक एवं मानसिक कष्ट दूर होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति सच्चे मन के साथ नर्मदा नदी को पूजता है उसे देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे में चलिए इस पवित्र दिन के शुभ मुहूर्त और पूजन विधि को जानते हैं।

Narmada Jayanti 2025 Puja Muhurat, Puja Vidhi And Mantra

Narmada Jayanti 2025 Puja Muhurat (नर्मदा जयंती 2025 पूजा मुहूर्त)

विक्रम संवत के पंचांग के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि 04 फरवरी, मंगलवार को सुबह 04 बजकर 37 मिनट पर शुरू होगी और 5 फरवरी, बुधवार को देर रात 02 बजकर 30 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, 04 फरवरी, मंगलवार को नर्मदा जयंती का पर्व मनाया जाएगा। इसी काल में नर्मदा जयंती का पूजन-अर्चन किया जाएगा।

End of Feed