Narasimha Jayanti 2024 Date: कब मनाई जाएगी नरसिंह जयंती? यहां नोट करें सही तिथि और महत्व

Narasimha Jayanti 2024 Date: नरसिंह जयंती के दिन भगवान विष्णु के अवतार नरसिंह जी की पूजा की जाती है। इनको भगवान विष्णु का चौथा अवतार माना जाता है। आइए जानें की इस साल कब है नरसिंह जयंती। यहां जानें डेट और महत्व।

Narasimha Jayanti 2024 Date: हिंदू धर्म में नरसिंह जयंती का खास महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु के चौथे अवतार नरसिंह ने अवतार लिया था। नरसिंह जयंती के शुभ अवसर पर भगवान नरसिंह की पूरे विधि- विधान से पूजा की जाती है। भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार अपने परम भक्त प्रह्ललाद की रक्षा के लिए लिया था। उन्होंने हिरण्यकश्यप का वध कर अपने भक्त को उसके पिता के अत्याचारों से मुक्ति किया था। ऐसे में आइए जानें कब मनाई जाती है नरसिंह जयंती और इसके महत्व के बारे में।

Narasimha Jayanti 2024 Date (नरसिंह जयंती 2024 डेट )

हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल नरसिंह जयंती वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 21 मई को मंगलवार के दिन शाम को 05 बजकर 39 मिनट पर होगी। इसके साथ इस तिथि का समापन 22 मई को शाम 6 बजकर 47 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार इस साल नरसिंह जयंती 21 मई 2024 को मंगलवार के दिन मनाई जाएगी।

नरसिंह जयंती पूजा शुभ मुहूर्त 2024 (Narasimha Jayanti Shubh Muhurat 2024)

इस साल नरसिंह जयंती 21 मई को मनाई जाएगी। इस दिन मध्याह्न काल का पूजा का समय 10 बजकर 56 मिनट से लेकर 1 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही संध्याकाल में पूजा का समय दोपहर 4 बजकर 24 मिनट से लेकर 7 बजे तक रहेगा।

नरसिंह जयंती पूजा विधि (Narasimha Jayanti Puja Vidhi)

  • नरसिंह जयंती के दिन सुबह स्नान के बाद व्रत का संकल्प लें।
  • उसके बाद इस दिन भगवान सूर्य देव को जल अर्पित करें।
  • फिर घर के मंदिर भगवान विष्णु और नरसिंह भगवान की प्रतिमा स्थापित करें।
  • उसके बाद फल, केसर, फूल और तुलसी भगवान को अर्पित करें।
  • अंत में आरती करें और भोग लगाकर सब में प्रसाद वितरित करें।

नरसिंह जयंती महत्व (Narasimha Jayanti Importance)

शास्त्रों में नरसिंह जयंती के पर्व का खास महत्व है। इस दिन बुराई के ऊपर अच्छाई के रूप में मनाया जाता है। नरसिंह जयंती के दिन व्रत रखने से और विधिवत पूजा करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त किया जा सकता है और नकारात्मक शक्तियों से छुटकारा मिलता है।

End of Feed