Narasimha Jayanti 2023: नरसिंह जयंती कब है? जानिए इसकी डेट, तिथि, मुहूर्त व महत्व

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 2, 2023, 01:59 PM IST

Narasimha Jayanti 2023 Date (नरसिंह जयंती 2023 में कब है): विष्णु भगवान के नरसिंह अवतरण की तिथि को हर साल नरसिंह जयंती के तौर पर मनाया जाता है। नरसिंह अवतार को भगवान विष्णु का अति उग्र और घातक अवतार माना जाता है। ये भगवान विष्णु के चौथे अवतार हैं। जानिए नरसिंह जयंती की तिथि, तारीख, मुहूर्त और महत्व।

Narasimha Jayanti 2023 Date (नरसिंह जयंती 2023 में कब है): नरसिंह जयंती, हर साल विष्णु भगवान के नरसिंह अवतरण की तिथि पर मनाई जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर नरसिंह जयंती सेलिब्रेट किया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, इसी दिन भगवान विष्णु ने अपना पांचवा अवतार यानी नरसिंह भगवान का रूप लिया था। अहंकार और अधर्म का नाश करने के लिए भगवान विष्णु ने यह अवतार लिया था। इस अवतार में विष्णु भगवान का शरीर नर का और रूप सिंह का था। इसलिए उन्हें नरसिंह कहा गया। श्री हरी विष्णु के सभी अवतारों में नरसिंह को अति उग्र और घातक माना गया है। लेकिन अपने भक्तजनों के लिये यह सदैव सौम्य, शीतल और कृपालु रहते हैं। इसलिए, नरसिंह जयंती पर व्रत रखने और विधिवत पूजा करने से जातक पर भगवान की कृपा बरसती है। वहीं, शारीरिक और मानसिक बल की प्राप्ति होती है। इसी के साथ जानिए नरसिंह जयंती की डेट, तिथि, मुहूर्त और महत्व इन हिंदी।

narsingh jayanti 2023

नरसिंह जयंती कब है?

नरसिंह जयंती 2023 में कब है(When is Narsimha Jayanti 2023)?

नरसिंह जयंती, प्रतिवर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मनाई जाती है। अंग्रेजी कैलेंडर अनुसार, इस बार यह खास दिन 4 मई 2023, गुरुवार के दिन है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की नरसिंह अवतार की पूजा होती है।

End of Feed