मृत्यु पंचक की हुई शुरुआत, कब से कब तक रहेगा यह अशुभ काल; जानिए इस दौरान किन कामों से बचना चाहिए

Mrityu Panchak June 2026 : बीती 6 जून की शाम से पंचक की शुरुआत हो गई है। शनिवार के दिन स्टार्ट होने के कारण ये पंचक मृत्यु पंचक हैं। जो बेहद अशुभ होते हैं।

Mrityu Panchak June 2026 : वैदिक ज्योतिष में पंचक को एक विशेष और संवेदनशील समय माना गया है। जब चंद्रमा धनिष्ठा नक्षत्र के उत्तरार्ध से लेकर शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती नक्षत्र तक भ्रमण करता है, तब पंचक लगता है। जून 2026 में पंचक की शुरुआत शनिवार के दिन होने के कारण इसे मृत्यु पंचक कहा जा रहा है, जिसे पंचकों में सबसे संवेदनशील माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मृत्यु पंचक के दौरान कुछ विशेष कार्यों से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इस अवधि में किए गए कार्यों में बाधाएं आने या अपेक्षित परिणाम न मिलने की आशंका मानी जाती है।

Mrityu Panchak June 2026  कब से कब तक रहेंगे पंचक

कब से कब तक रहेंगे पंचक

कब से कब तक रहेगा मृत्यु पंचक

जून 2026 में पंचक की शुरुआत 6 जून 2026, शनिवार की शाम 7 बजकर 03 मिनट पर होगी। यह पंचक 11 जून 2026, गुरुवार की सुबह 8 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। इसकी शुरुआत शनिवार को हो रही है, इसलिए इसे मृत्यु पंचक की श्रेणी में रखा गया है। धार्मिक मान्यताओं में इसे सावधानी बरतने वाला समय माना गया है।

End of Feed