भारी धनलाभ को तैयार रहें ये 4 राशियां, चंद्रमा का गोचर देगा बड़ा फायदा

Chandra Gochar 2025: 29 सितंबर की सुबह 3 बजकर 55 मिनट पर चंद्रमा तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वृश्चिक राशि में जाते ही चंद्रमा नीच के हो जाएंगे, लेकिन इससे भी कुछ राशि वालों को निश्चित तौर पर लाभ संभव है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनको इस गोचर से लाभ होगा?

Chandra Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा को मन, भावनाओं और मानसिक शांति का कारक माना जाता है। यह ग्रह हर ढाई दिन में राशि परिवर्तन करता है, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग रूप में पड़ता है। 29 सितंबर 2025 को सुबह 3 बजकर 55 मिनट पर चंद्रमा तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर कर जाएगा। वृश्चिक राशि में चंद्रमा नीच अवस्था में होता है, जिसके कारण कुछ राशियों को भावनात्मक और मानसिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, इस गोचर का कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव भी होगा, क्योंकि यह उनकी कुंडली के शुभ भावों को सक्रिय करेगा। यह गोचर 1 अक्टूबर 2025 को सुबह 6:30 बजे तक रहेगा।

Chandra Gochar 2025

Pic Credit- canva

वृश्चिक राशि मंगल की राशि है, जो डीप इमोशन, चेंज और रहस्यमयी ऊर्जा का प्रतीक है। चंद्रमा वृश्चिक में नीच स्थिति में होता है। इस कारण यह कुछ राशियों के लिए मानसिक अशांति, भावनात्मक उतार-चढ़ाव या अनजाने भय का कारण बन सकता है। हालांकि, जिन राशियों के लिए यह गोचर शुभ भावों में होगा, उन्हें आर्थिक लाभ, रचनात्मकता में वृद्धि, और रिश्तों में मधुरता जैसे सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। यह गोचर विशेष रूप से रचनात्मक कार्यों, अनुसंधान, और गहन विश्लेषण से जुड़े लोगों के लिए लाभकारी हो सकता है। नवरात्रि के सप्तमी तिथि के दौरान होने के कारण, इस गोचर का आध्यात्मिक महत्व भी बढ़ जाता है, और माता कालरात्रि की पूजा से लाभ को और बढ़ाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि इस गोचर से किन राशि वालों लाभ होगा?

End of Feed