Monthly Horoscope March 2026: मार्च में इन 2 राशियों को होगा तगड़ा धनलाभ, गाड़ी- बंगला खरीदने के लिए ये राशियां रहें तैयार

Monthly Horoscope March 2026: साल का तीसरा महीना मार्च है। इसी महीने में होली मनाई जाती है। खुशियों का ये महीना आपके लिए और भी खास हो सकता है। इसके बारे में आप यहां से विस्तार में जान सकते हैं। यहां मार्च का मासिक राशिफल बताया गया है।

Monthly Horoscope March 2026: इस माह के आरंभ में सूर्य, शुक्र, मङ्गल, बुध व राहु कुम्भ, शनि मीन, गुरु मिथुन, चन्द्रमा कर्क व केतु सिंह में है।चन्द्रमा सवा दो दिन में राशि परिवर्तित करते रहते हैं। 15 मार्च को सूर्य कुंभ राशि से मीन राशि में 30 दिन के लिए आ जाएंगे। इस माह 04 मार्च तक श्री विष्णुसहस्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें। 15 मार्च के बाद सूर्य व गुरु का उपाय करें।मीन संक्रांति के दिन यानी 15 मार्च को व्रत रहें। श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का पाठ करें।प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जप बहुत आवश्यक है। इस माह शिव उपासना के क्रम में पार्थिव शिवलिंग का पूजन करें।कलयुग में पार्थिव पूजन का महत्व बहुत ज्यादा है। भगवान के नाम का जप व अन्न दान का क्रम अनवरत चलता रहे। हर सोमवार व्रत रहें। आप जिस भी राशि के हैं उसके स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप व उससे सम्बंधित द्रव्यों का दान करते रहें। माता-पिता ब बड़े भाई का सम्मान करें।

मासिक राशिफल मार्च 2026 (Pc: canva)

मासिक राशिफल मार्च 2026-

1) मेष- राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।व्यवसाय व जांब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। 15 मार्च के बाद जाँब में रुके कार्य बनेंगे। व्यवसाय में मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जाँब परिवर्तन के लिए 10 से 26 मार्च तक का समय ज्यादा अनुकूल है।पीला व लाल रंग शुभ है। प्रत्येक मंगलवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।भाग्य प्रतिशत-65%

End of Feed