आ गया 6 राशियों का डायमंड काल, अपनी दिशा में चलने लगे 'ग्रहों के राजकुमार'

Budh Krantivrutta Parivartan 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध ने उत्तर दिशा में क्रान्तिवृत्त परिवर्तन कर लिया है। इसके चलते कुछ राशि वालों को भारी लाभ होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं वे राशियां कौन सी हैं।

Budh Krantivrutta Parivartan 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध ने 5 नवंबर 2026 की रात 9 बजकर 53 मिनट पर तुला राशि में रहते हुए उत्तर दिशा में क्रांतिवृत्त परिवर्तन कर लिया है। बुध अब दक्षिण क्रांति से उत्तर क्रांति की ओर बढ़ गए हैं। ज्योतिष में उत्तर दिशा को बुध की दिशा माना जाता है। ऐसे में बुध का यह बदलाव ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण हो गया है। बुध को बुद्धि, वाणी, कम्युनिकेशन, बिजनेस, लेखन, गणना और डिसीजन मेकिंग का कारक माना जाता है।

Budh Krantivrutta Parivartan 2026_  बुध का क्रान्तिवृत्त परिवर्तन किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा

बुध का क्रान्तिवृत्त परिवर्तन किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा (Image AI Generated and Newsroom Verified)

खास बात यह है कि बुध इस समय तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। तुला शुक्र की राशि है और शुक्र-बुध के बीच मित्रता का संबंध है। ऐसे में बुध का उत्तर क्रांति में आना करियर, फाइनेंशियल प्लानिंग, मार्केटिंग, मीडिया, बैंकिंग, आईटी और बिजनेस से जुड़े मामलों में नई संभावनाएं बना सकता है। हालांकि, बुध इस समय वक्री और अस्त अवस्था में भी हैं। इसलिए कुछ मामलों में पुराने कामों को दोबारा देखने और अधूरे प्रोजेक्ट पूरे करने की स्थिति बनेगी।

End of Feed