Budh Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह गोचर को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के चाल और राशि बदलने का असर सारी 12 राशि के जातक पर पड़ता है। ग्रह गोचर से कुछ राशि वालों को फायदा होता है को वहीं कुछ राशि के जातक को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हर ग्रह अपने एक निश्चित समय अपनी राशि बदलते हैं। बुध ग्रह अक्तूबर के महीने में अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं। बुध ग्रह 29 अक्टूबर 2024 को सुबह 11 बजकर 14 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। बुध के इस गोचर का असर राशि वालों पर पड़ेगा। इस राशि में बुध पूरे 21 दिनों तक रहने वाले हैं। आइए जानें किन राशि वालों की मुसीबत बढ़ सकती है।
इन राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन
मेष राशि
बुध के गोचर से मेष राशि को नुकसान हो सकता है। मेष राशि के जातक को इस समय में यात्रा करने से बचना चाहिए। इसके साथ ही बुध गोचर के समय में रिवार में तनाव का माहौल बनेगा। इसके साथ ही जीवनसाथी के साथ तनाव की स्थिति बन सकती है। बुध गोचर से सेहत संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
तुला राशि
तुला राशि के जातक के लिए ये बुध गोचर शुभ नहीं रहने वाला है। इस समय में आपको बिजनेस में बुध गोचर से भयंकर घाटा हो सकता है। व्यापार में भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। । शादीशुदा जातकों के प्रेम जीवन संबंध में उतार- चढ़ाव आ सकता है। इस दौरान आपको नौकरी में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपके कमाई से ज्यादा खर्च बढ़ सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि के जातक का बुध गोचर से नकारात्मकता आएगी। नौकरी और बिजनेस में परेशानी बढ़ सकती है। करियर में आपको नुकसान हो सकता है। इस समय में छात्र को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में विभिन्न बाधा का सामना करना होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं।
