2023 में शनि साढ़े साती से पीड़ित इस राशि को पापी ग्रह राहु का मिलेगा साथ, होगा भाग्योदय!

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Nov 10, 2022, 12:37 PM IST

Pisces Horoscope 2023 In Hindi: नये साल 2023 की शुरुआत आपके लिए परेशानी भरी हो सकती है लेकिन साल का अंत आते-आते आपकी स्थिति में सुधार होने लगेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2023 में मीन वालों पर शनि साढ़े साती शुरू हो जाएगी
  • शनि साढ़े साती के कारण कई परेशानियां झेलनी पड़ेंगी
  • अक्टूबर में राहु मीन वालों का राहत देने का काम करेंगे

Meen Rashi 2023 Rashifal: ज्योतिष नजरिए से नया साल काफी खास होने वाला है। इस साल दो पापी ग्रह शनि और राहु का राशि परिवर्तन होगा। शनि 17 जनवरी 2023 में मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे तो राहु 23 अक्टूबर 2023 को मेष से मीन राशि में गोचर शुरू करेगा। शनि के राशि बदलते ही मीन राशि वालों पर शनि साढ़े साती शुरू हो जाएगी। जिससे इस राशि के जातकों की परेशानियां अचानक से बढ़ जाएंगी। लेकिन दूसरी तरफ राहु मीन वालों को राहत देता दिखाई देगा। जानिए 2023 में राहु का कैसे मिलेगा आपको साथ।

meen rashi

मीन राशिफल 2023: नए साल में इस राशि में राहु करेंगे प्रवेश

मीन राशिफल 2023 (Meen Rashifal 2023)

शुरू होगी शनि साढ़े साती: मीन राशिफल 2023 के अनुसार मीन राशि के जातकों के लिए ये साल उतार-चढ़ाव से भरा साबित हो सकता है। 17 जनवरी को शनिदेव आपके एकादश भाव में प्रवेश करेंगे इस दौरान पैर में चोट लगने, आंखों में पीड़ा होने, बहुत अधिक नींद आने, अप्रत्याशित खर्च होने के आसार रहेंगे। ऐसे में आपको सावधान रहना होगा।

End of Feed