Ekadashi In May 2025 Dates: मई में किस-किस दिन है एकादशी, जानें मोहिनी और अपरा एकादशी की तिथि और शुभ मुहूर्त

May Ekadashi 2025 Dates: हर महीने में दो बार एकादशी मनाया जाता है। एक एकादशी शुक्ल पक्ष में पड़ती है तो दूसरी कृष्ण पक्ष में। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। यहां से आप मई के महीने में पड़ने वाली एकादशी की डेट्स यानी तिथि और शुभ मुहूर्त जान सकते हैं।

May Ekadashi 2025 Dates: सनातन धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने में दो बार एकादशी आती है। शुक्ल और कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। साथ ही व्रत रखा जाता है। भक्त इस दिन विष्णु भगवान का प्रिय भोग बनाते हैं और उन्हें अर्पित करते हैं। अब मई के महीने की शुरुआत हो गई है और अगर आप मई में पड़ने वाली एकादशी की डेट जानना चाहते हैं तो यहां से देख सकते हैं। यहां मई की मोहिनी और अपरा एकादशी की तिथि और शुभ मुहूर्त दिए गए हैं।

ekadashi in may 2025 date shubh muhurat list

कब है मोहिनी एकादशी?

एकादशी वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन मोहिनी एकादशी मनाई जाती है। इस साल 7 मई को सुबह 10 बजकर 19 मिनट पर वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि शुरू होगी, जो 08 मई को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगी। इसलिए 8 मई को मोहिनी एकादशी मनाई जाएगी।

End of Feed