Mauni Amavasya 2024 Upay In Hindi (मौनी अमावस्या के उपाय): साल में कुल 12 अमावस्या तिथियां पड़ती हैं लेकिन सभी में मौनी अमावस्या का विशेष महत्व माना जाता है। जो इस बार 9 फरवरी को मनाई जा रही है। इस दिन मौन रहकर स्नान और दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इसके अलावा ये दिन पितरों की आत्मा की शांति के उपाय करने के लिए भी महत्वपूर्ण होता है। यहां जानिए मौनी अमावस्या के उपाय। (Mauni Amavasya Vrat Katha)
Mauni Amavasya Ke Upay In Hindi
Mauni Amavasya 2024 Upay In Hindi (मौनी अमावस्या उपाय)
मौनी अमावस्या के दिन घर की दक्षिण दीवार पर अपने पूर्वज की तस्वीर लगाएं और पूरे सम्मान के साथ उनकी पूजा करें। पितरों की पूजा के बाद किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद व्यक्ति को दान जरूर दें। अपने पितरों का ध्यान करते हुए पीपल के पेड़ पर दूध, गंगा जल, काले तिल, चीनी, चावल, फूल चढ़ाएं। सामग्री चढ़ाते हुए “ॐ पितृभ्यः नमः” मंत्र का जाप जरूर करें। इस दिन महामृत्युंजय मंत्र या पितृ स्तोत्र, रूद्र सूक्त या, नव ग्रह स्तोत्र का पाठ जरूर करें। ऐसा करने से पितृ दोष शांत हो जाएगा।
मौनी अमावस्या पर धन लाभ के उपाय
मौनी अमवस्या के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान जरूर करें। नदी में स्नान के बाद पीपल के पत्ते पर एक रुपए का सिक्का लपेट दें फिर उसे नदी में प्रवाहित कर दें। मान्यता है ऐसा करने से आपको धन लाभ होने लगेगा।
सौभाग्य प्राप्ति के उपाय
मौनी अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ के पास घी का दीपक जरूर जलाएं। साथ ही पीपल के पेड़ की परिक्रमा भी लगाएं। मान्यता है ऐसा करने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होने के साथ-साथ सौभग्य में भी वृद्धि होने लगेगी।
मौनी अमावस्या पर करें कर्ज मुक्ति के उपाय
मौनी अमावस्या पर दक्षिण मुखी शंख घर लेकर लाएं और उस शंख में थोड़े से चावल और गंगाजल रखें। उस शंख को घर की तिजोरी में रख दें। फिर रोजाना चावल और जल बदलें और साथ में शंख की पूजा भी करें। इससे कर्ज से मुक्ति मिल जाती है।
