9 या 10, मई में कब है मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, नोट करें सही तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन लोग व्रत करते हैं और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करते हैं। यहां से जानें कि मई की मासिक कृष्ण जन्माष्टमी कब है।

Masik Krishna Janmashtami: भगवान कृष्ण के भक्तों के बीच कृष्ण जन्माष्टमी व्रत अत्यंत पवित्र माना जाता है, जो प्रत्येक चंद्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। यह व्रत भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए किया जाता है। मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के दिन, भक्त सुबह पवित्र स्नान करके व्रत रखने का संकल्प लेते हैं। व्रत दिनभर रखा जाता है। शाम को भगवान कृष्ण की प्रतिमा के समक्ष विधिपूर्वक पूजा की जाती है। भोग में पंचामृत, तुलसी के पत्ते, माखन मिश्री, दूध, फल, धूप और दीया शामिल होते हैं। भक्त श्रीमद् भागवतम् या भगवद् गीता का पाठ करते हैं, भक्ति गीत गाते हैं और रात भर भगवान कृष्ण की बचपन की लीलाओं को याद करते हुए भक्तिमय ध्यान में लीन रहते हैं। यहां से आप जान सकते हैं कि मई के महीने में मासिक कृष्ण जन्माष्टमी कब मनाई जाएगी और इस दिन का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि क्या है।

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी तिथि, मुहूर्त, पूजा विधि, आरती (pc: canva)

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी तिथि-

मई 2026 में 9 तारीख को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन शनिवार है।

End of Feed