बढ़ेंगी इन 5 राशियों की मुश्किलें, नीच के हो गए हैं मंगल

Mars Transit in Cancer 2026: मंगल ने चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर कर लिया है। यहां मंगल करीब 12 नवंबर तक रहेंगे। मंगल के इस गोचर का असर आपके ऊपर क्या रहेगा, आइए जानते हैं।

Mars Transit in Cancer 2026: 18 सितंबर 2026 की शाम 4 बजकर 44 मिनट पर मंगल कर्क राशि में प्रवेश कर गए हैं। कर्क राशि चंद्रमा के स्वामित्व वाली राशि है, जबकि मंगल को अग्नि तत्व, साहस, ऊर्जा, जमीन, भाई-बंधु, युद्ध और तेज फैसलों का कारक माना जाता है। मंगल का स्वभाव सीधा, आक्रामक और एक्शन लेने वाला होता है, जबकि कर्क राशि भावनाओं, परिवार, सुरक्षा और मानसिक स्थिति से जुड़ी है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कर्क मंगल की नीच राशि है। ऐसे में मंगल यहां अपनी पूरी स्वाभाविक ताकत के साथ काम नहीं कर पाता। उसकी ऊर्जा कई बार सही दिशा में जाने के बजाय भावनाओं, गुस्से और जल्दबाजी में खर्च हो सकती है।

Mars Transit in Cancer 2026 मंगल का कर्क में गोचर सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

मंगल का कर्क में गोचर सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा (Image AI Generated and Newsroom Verified)

इस गोचर का असर केवल गुस्सा बढ़ने तक सीमित नहीं रहेगा। घर-परिवार, प्रॉपर्टी, वाहन, नौकरी, बिजनेस, रिश्ते और आर्थिक फैसलों में भी इसका प्रभाव दिखाई दे सकता है। मंगल जब कमजोर स्थिति में होता है तो व्यक्ति के भीतर काम करने की इच्छा तो बहुत रहती है, लेकिन फैसलों में स्थिरता की कमी आ सकती है। यही वजह है कि इस गोचर में जोश से ज्यादा होश की जरूरत रहेगी। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए मंगल के नीच होने का क्या असर होगा।

End of Feed