Vivah Muhurat 2023: साल 2023 में कब-कब बजेगी शहनाई, जानें जनवरी से दिसंबर तक की सभी तारीखें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Nov 29, 2022, 04:06 PM IST

Shubh Vivah Muhurat 2023: हिंदू धर्म में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त का होना बहुत ही आवश्यक होता है। ऐसी मान्यता है, कि शुभ मुहूर्त में विवाह करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है। तो आइए जानें साल 2023 में कब-कब है विवाह के शुभ मुहूर्त।

KEY HIGHLIGHTS
  1. हिंदू धर्म में शुभ मुहूर्त में ही किए जाते हैं मांगलिक कार्य
  2. साल 2023 में विवाह के हैं कई शुभ मुहूर्त
  3. फरवरी और मई में सबसे ज्यादा शादी के मुहूर्त

Shubh Vivah Muhurat 2023: हिंदू धर्म में कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य करने से पहले शुभ मुहूर्त देखा जाता है। ऐसी मान्यता है, कि शुभ मुहूर्त में कोई भी कार्य करने से किसी प्रकार की विघ्न-बाधाएं नहीं आती है। धार्मिक दृष्टिकोण से देखा जाए, तो शुभ मुहूर्त में विवाह करने से व्यक्ति का जीवन हमेशा खुशियां रहता है। साल 2023 बहुत जल्द आने वाला है। बता दें नए साल में विवाह के कई सारे मुहूर्त बन रहे हैं। पंडितों के अनुसार विवाह के लिए कुछ अबूझ मुहूर्त भी होते हैं, जिसमें विवाह करना बहुत ही शुभ माना जाता है। यदि आपके घर में भी बहन या बेटी की शादी की बात चल रही है और आप यह विवाह 2023 में करने की सोच रहे हैं, तो आप यहां नए साल में कब-कब घर में शहनाई बज सकती है, इसकी सारी जानकारियां इस आर्टिकल से आप प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको साल 2023 में विवाह का शुभ मुहूर्त कब-कब है बताते हैं।

vivah muhurat

Marriage Muhurat 2023: विवाह मुहूर्त 2023

शुभ विवाह मुहूर्त 2023 (Shubh Vivah Muhurat 2023)

जनवरी 2023 विवाह मुहूर्त- 15, 16, 18, 19, 25, 26, 27, 30, 31

End of Feed