Margashirsha Purnima 2024 Lucky Zodiac: मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

Margashirsha Purnima 2024 Lucky Zodiac: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि बहुत ही खास मानी जाती है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा साल की आखिरी पूर्णिमा होती है। इस साल की मार्गशीर्ष पूर्णिमा कुछ राशियों के लिए लकी रहने वाला है। आइए जानते हैं किन राशिवालों के लिए लाभदायक रहेगा।

Margashirsha Purnima 2024 Lucky Zodiac: मार्गशीर्ष पूर्णिमा का व्रत इस साल 15 दिसंबर 2024 को रखा जाएगा। मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर गंगा स्नान और दान करने का खास महत्व है। ज्योतिष गणना के अनुसार इस साल मार्गशीर्ष पूर्णिमा कुछ राशिवालों के लिए बहुत ही लाभकारी होने वाला है। पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी और चंद्रदेव की पूजा का विधान है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से साधक को धन, धान्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं साल की आखिरी पूर्णिमा किन राशिवालों के लिए शुभ रहने वाली है।

Margashirsha Purnima 2024 Lucky Zodiac (मार्गशीर्ष पूर्णिमा लकी राशियां 2024)

कर्क राशि

मार्गशीर्ष पूर्णिमा कर्क राशि वालों के लिए शुभ रहने वाली है। इस दिन आपको धन का लाभ हो सकता है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनेगी। सेहत का भरपूर लाभ मिलेगा। करियर को लेकर कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। लंबे समय से रूका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है।

End of Feed