Margashirsha Amavasya 2025: 19 या 20 नवंबर, कब है मार्गशीर्ष अमावस्या? जानें अगहन अमावस्या की सही डेट और पूजा विधि

Margashirsha Amavasya 2025 Date (मार्गशीर्ष अमावस्या कब है 2025 में): मार्गशीर्ष अमावस्या नवंबर में कब है? इसे किस दिन मनाया जाएगा? मार्गशीर्ष अमावस्या पर स्नान-दान का शुभ मुहूर्त क्या है? मार्गशीर्ष अमावस्या की पूजा कैसे की जाती है? इस तरह के सभी सवालों का जवाब आप यहां से जान सकते हैँ।

Margashirsha Amavasya 2025 Date (मार्गशीर्ष अमावस्या कब है 2025 में): हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष माह का खास महत्व है। इस महीने को अगहन माह भी कहते हैं इसलिए इसे अगहन अमावस्या भी कहते हैं। मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन गंगा नदी के तट पर कर्मकांड और पवित्र स्नान करने का विशेष महत्व होता है। अगर इस दिन नदी स्नान संभव न हो तो घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल डालकर स्नान करना चाहिए। तो इस साल मार्गशीर्ष अमावस्या कब है, इसकी डेट को लेकर काफी ज्यादा कंफ्यूजन है। यहां से आप मार्गशीर्ष अमावस्या कही सही तारीख जान सकते हैं। साथ ही यहां मार्गशीर्ष अमावस्या के मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में भी बताया गया है।

मार्गशीर्ष अमावस्या 2025 डेट (pic credit: canva)

मार्गशीर्ष अमावस्या 2025 डेट-

अमावस्या तिथि की शुरुआत 19 नवंबर 2025 को सुबह 9 बजकर 43 मिनट पर हो रही है, वहीं 20 नवंबर 2025 को दोपहर 12 बजकर 16 मिनट पर अमावस्या तिथि समाप्त हो जाएगी। इसलिए उदयातिथि के अनुसार, 20 नवंबर, बुधवार को मार्गशीर्ष अमावस्या मनाया जाएगा।

End of Feed