Margashirsha Amavasya 2023 Date and Time (मार्गशीर्ष अमवस्या कब है): हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के बाद अमावस्या तिथि आती है। अगहन मास की अमावस्या को मार्गशीर्ष अमावस्या कहा जाता है। इस दिन मंगलवार होने की वजह से इसे भौमवती अमावस्या भी कहते हैं। मार्गशीर्ष अमावस्या अंग्रेजी कैलेंडर में साल की आखिरी अमावस्या होती है। इस तिथि पर दान-पुण्य और पूजा पाठ के लिए अच्छी मानी जाती है। इस दिन पितरों की याद में तर्पण भी किया जाता है।
Margashirsha Amavasya 2023 Date and Time
Margashirsha Amavasya 2023 Date
मार्गशीर्ष अमावस्या 2023 में 12 दिसंबर, दिन मंगलवार को है। इसे भौमवती अमावस्या भी कहते हैं। इस दिन पितृ पूजन करने से कुंडली को पितृ दोष दूर होता है और अमंगल दूर रहता है।
Margashirsha Amavasya 2023 Muhurat, Puja Time
मार्गशीर्ष अमावस्या की तिथि 12 दिसंबर 2023 को सुबह 06:24 से शुरू होगी। इसका समापन 13 दिसंबर 2023 को सुबह 05:01 पर होगा। वहीं स्नान का मुहूर्त सुबह 05:14 से लेकर सुबह 06:09 तक होगा।
Margashirsha Amavasya 2023 Date and Time
- मार्गशीर्ष अमावस्या यानी भौमवती अमावस्या 2023 डेट : 12 दिसंबर, दिन मंगलवार
- मार्गशीर्ष अमावस्या तिथि आरंभ : 12 दिसंबर 2023 को सुबह 06:24 से
- मार्गशीर्ष अमावस्या तिथि समापन : 13 दिसंबर 2023 को सुबह 05:01 पर
- मार्गशीर्ष अमावस्या 2023 स्नान मुहूर्त : सुबह 05:14 से लेकर सुबह 06:09 तक
- मार्गशीर्ष अमावस्या 2023 तर्पण मुहूर्त : सुबह 11.54 - दोपहर 12.35 बजे तक
मार्गशीर्ष अमावस्या का महत्व
मंगलवारी अमावस्या को बहुत खास माना जाता है। कर्ज से मुक्ति पाने के लिए इस अमावस्या पर कई उपाय किए जाते हैं। साथ ही भौमवती अमावस्या को हनुमान उपासना का भी विशेष दिवस बताया गया है। इस दिन सुंदर कांड, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण आदि का पाठ विशेष फल देता है।
