14 या 15 मार्च, मार्च 2026 में खरमास कब से लग रहा है, जानें खरमास में क्या करना चाहिए और क्या नहीं

March 2026 Me Kharmas Kab Lagega (मार्च 2026 में खरमास कब से लग रहा है): खरमास में कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। शादी-विवाह से लेकर घर खरीदने तक पर रोक लग जाती है। ऐसे में मार्च के महीने में खरमास किस दिन से शुरू हो रहा है, ये आपको यहां से जान लेना चाहिए।

March 2026 Me Kharmas Kab Lagega (मार्च 2026 में खरमास कब से लग रहा है): हिंदूपंचांग के अनुसार एक साल में दो बार खरमास लगता ही है। पहला खरमास धनु संक्रांति पर तो दूसरी बार मीन संक्रांति पर। धनु संक्रांति वाला खरमास दिसंबर-जनवरी में लगता है तो वहीं मीन संक्रांति वाला खरमास मार्च-अप्रैल में लगता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, सूर्य देव के घोड़े थक जाने पर उन्होंने गधों को रथ में जोता, जिससे उनकी गति धीमी हो गई। गधों की धीमी गति के कारण इस समय को खरमास कहा जाता है। खरमास का समय अशुभ माना जाता है और इस दौरान कोई भी शुभ या नया काम नहीं होता है। यहां से आप जान सकते हैं कि मार्च के महीने में खरमास कब लगने वाला है।

मार्च 2026 में खरमास कब से शुरू है (pc: pinterest)

मार्च में खरमास कब लग रहा है?

मार्च में जब सूर्य देव 14 मार्च 2026 की देर रात 1 बजकर 8 मिनट पर मीन राशि में गोचर करेंगे, तब एक महीने के लिए खरमास लग जाएगा जिसकी समाप्ति 14 अप्रैल 2026 को होगी। 14 अप्रैल को जैसे ही सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश करेंगे वैसे ही खरमास खत्म हो जाएगा।

End of Feed